जूता चुराई की रस्म में मोलभाव बना बवाल: बिना दुल्हन के लौटा दूल्हा

बिजनौर : उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक बार फिर शादी में जूता चुराई की रस्म को लेकर बड़ा बवाल हुआ. नौबत यहां तक आ गई कि लड़की वालों ने दूल्हा समेत कई बारातियों के साथ मारपीट तक हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बड़ी मुश्किल से दोनों पक्ष में समझौता हुआ. हालांकि दूल्हे को बिना दुल्हन के ही बारात लेकर वापस लौटना पड़ा. बाद में बारात दुल्हन के बिना लौट गये

मामला नांगल थाना क्षेत्र के भारत मैरिज हाल में 13 अप्रैल की रात का है. बताया जा रहा है कि इस मैरिज हाल में नजीबाबाद के हर्षवाडा से रिजवान की बारात आयी थी. लड़की पक्ष वालों ने बारातियों का खूब स्वागत किया और बड़े जश्नपूर्ण माहौल में निकाह पढाया गया. इसी दौरान दूल्हे की सालियों ने जूता चुरा लिया और जूता वापस करने के लिए दूल्हे के सामने 15 हजार रुपयों की डिमांड रखी.

दो शादियों की तुलना पर भड़का बवाल

इसके बाद दूल्हा बने रिजवान ने मोल भाव शुरू किया, लेकिन 21 सौ रुपये देने पर अड़ गया. बड़ी बात यह थी कि उसी मैरिज हॉल में दुल्हन की एक और बहन की शादी हो रही थी, जिसमें दूल्हे ने 15 हजार रुपये देकर अपनी सालियों को खुश कर दिया था. ऐसे में दोनों शादियों की तुलना होने लगी. लोग आपस में कानाफसी कर रहे थे, लेकिन देखते ही देखते यही कानाफूसी ने विवाद का रूप ले लिया.

बिन दुल्हन के वापस लौटा दूल्हा

लड़की पक्ष ने इसे अपना अपमान मानते हुए बारातियों को हॉल में ही रोक लिया. यही नहीं विरोध करने पर बारातियों के साथ मारपीट भी. मामला गहराते देख, किसी ने पुलिस को फोन कर दिया. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया और बड़ी मुश्किल से समझौता कराया. इस दौरान दुल्हन के पक्ष ने साफ कह दिया कि वह इस निकाह को नहीं मानते. ऐसे में बिना दुल्हन के ही दूल्हे को वापस लौटना पड़ा.

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकास का स्वर्णिम अध्याय लिखेगा बस्तर, बजट में विशेष प्रावधान – मनीष पारख

    2026- 2027 : वृत्त मंत्री ओपी चौधरी ने खोला पिटारा, देखिए सौगातों की पूरी सूची….

    You Missed

    छत्तीसगढ़ के बजट में 35 गुना बढ़ोतरी : 5 हजार करोड़ से 1 लाख 72 हजार करोड़ तक पहुंचा बजट, सीएम बोले ….

    छत्तीसगढ़ के बजट में 35 गुना बढ़ोतरी : 5 हजार करोड़ से 1 लाख 72 हजार करोड़ तक पहुंचा बजट, सीएम बोले ….

    GYAN, GATI के बाद अब SANKALP, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट

    GYAN, GATI के बाद अब SANKALP, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पत्नी के साथ की मंदिर में पूजा-अर्चना, कुछ ही देर में सदन में पेश करेंगे बजट

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पत्नी के साथ की मंदिर में पूजा-अर्चना, कुछ ही देर में सदन में पेश करेंगे बजट

    छत्तीसगढ़ का 25वां और अपना तीसरा बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री ओपी चौधरी, GYAN, GATI के बाद अब क्या होगी थीम?

    छत्तीसगढ़ का 25वां और अपना तीसरा बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री ओपी चौधरी, GYAN, GATI के बाद अब क्या होगी थीम?