तीसरी शादी रुकवाने को पत्नी का विरोध, गोद में बच्ची लेकर बैठी पति के घर के बाहर..

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता अपनी डेढ़ साल की बेटी को लेकर ससुराल के बाहर धरने पर बैठ गई है. महिला का आरोप है कि उसका पति उसे साथ रखने से मना कर रहा है. वहीं, महिला अपने पति के साथ ससुराल में रहना चाहती थी. महिला ने इस संबंध में थाने में भी शिकायत दर्ज कराई है. महिला ने बताया कि उसने साल 2022 में परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर कोर्ट मैरिज की थी.

मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र की बच्चन सिंह कॉलोनी में एक महिला अपने बच्चे को लेकर ससुराल के बाहर धरने पर बैठी हुई है. पीड़ित महिला शिफू ने बताया कि उसने साल 2022 में अंकित शर्मा से कोर्ट मैरिज की थी. मैंने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर यह शादी का फैसला लिया था. शादी के बाद अंकित अपनी पत्नी शिफू को रामपुरी इलाके में किराए के मकान में रख रहा था. शिफू ने बताया कि अंकित की मुझसे दुसरी शादी है.

कब तक जारी रहेगा धरना?
इससे पहले उसकी मेरठ की एक लड़की से शादी हुई थी, जिससे तलाक होने के बाद दोनों ने शादी की थी. शिफू ने बताया कि शादी के कुछ दिनों के बाद ही अंकित का बर्ताव बदल गया था. उसने मेरा नंबर ब्लॉक कर दिया था. मुझसे बात करनी बंद कर दी थी. महिला का आरोप है कि अब उसे छोड़कर तीसरी शादी करने की फिराक में हैं. शिफू का कहना है कि नो तो अंकित उसे पत्नी का दर्जा दे रहा है और ना ही उसे साथ रखना चाहता है. जब तक वह मुझे अपने साथ ससुराल में नहीं रखेगा. तब तक मेरा धरना जारी रहेगा.

ससुराल के बाहर धरना पर बैठी महिला
शिफू ने बताया कि मैं अपने बेटी को लेकर धरने पर बैठी हूं. मैं अपने पति के साथ रहना चाहती हूं, लेकिन वह मुझे साथ रखने को तैयार नहीं है. अंकित तीसरी शादी करने की कोशिश में है. मैंने इस संबंध में थाने में भी शिकायत दर्ज कराई है.

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    पत्रकारिता विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और अव्यवस्था को लेकर अभाविप का प्रदर्शन 2 जून को

    एयरपोर्ट में 30 फीट ऊंचाई से गिरकर इलेक्ट्रीशियन की मौत, क्रांति सेना के प्रदर्शन के बाद मृतक परिवार को 28 साल तक मिलेगी आर्थिक सहायता

    You Missed

    पत्रकार को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी पर FIR, गिरफ्तारी के बाद पत्रकारों में संतोष

    दरबार मोखली निवासी पूर्व सैनिक संदीप बन्छोर बने भाजपा दुर्ग जिला सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक

    दरबार मोखली निवासी पूर्व सैनिक संदीप बन्छोर बने भाजपा दुर्ग जिला सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक

    जयप्रकाश शुक्ला पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    जयप्रकाश शुक्ला पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    बोरियाखुर्द खल्लारी माता मंदिर में 2 अप्रैल को लगेगा भव्य खल्लारी मेला

    बोरियाखुर्द खल्लारी माता मंदिर में 2 अप्रैल को लगेगा भव्य खल्लारी मेला