छत्तीसगढ़ में वर्षों बाद बड़ी सौगात : 2813 प्राचार्यों की पदोन्नति, शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को जताया आभार

प्राचार्य विहीन विद्यालयों में आएगी नई ऊर्जा, शिक्षक संघ की बड़ी सफलता

रायपुर। वर्षों से प्रतीक्षित प्राचार्य पदोन्नति आदेश आखिरकार आज शिक्षा विभाग द्वारा जारी कर दिया गया। इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री व शिक्षा विभाग के प्रति गहरा आभार प्रकट किया है। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर ई संवर्ग के 1478 तथा टी संवर्ग के 1335 शिक्षकों को प्राचार्य के रूप में पदोन्नति दी गई है।

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष श्री संजय सिंह ठाकुर, संगठन मंत्री श्री ओंकार सिंह ठाकुर, सह-संगठन मंत्री श्री उमेश भारती गोस्वामी, महामंत्री श्री मनोज राय एवं पूरी प्रांतीय टीम के नेतृत्व में लगातार की गई प्रयासों का यह सुखद परिणाम है। विभिन्न चरणों में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर शिक्षक हित में इस मांग को प्रमुखता से रखा गया।

संघ के रायपुर जिला अध्यक्ष मनीष देवांगन ने जानकारी देते हुए बताया कि 2013 के बाद से प्राचार्य पदोन्नति लंबित थी, जिससे प्रदेश के 80% से अधिक विद्यालय प्राचार्य विहीन थे। इससे शिक्षा की गुणवत्ता, अनुशासन एवं शिक्षक मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। शिक्षक संघ ने बार-बार शासन-प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया।

मुख्यमंत्री के निर्देश व संवेदनशील दृष्टिकोण के चलते यह ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। राज्य गठन के बाद यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में दोनों संवर्गों के शिक्षकों को एक साथ प्राचार्य पदोन्नति दी गई है।

प्रदेशभर के शिक्षकों में इस निर्णय से उत्साह और हर्ष की लहर है। इस अवसर पर शिक्षक संघ के सुनील नायक (जिला संगठन मंत्री), ओंकार वर्मा (संभागीय सचिव), राजेश सिंह (जिला सचिव), मोहित वर्मा (कोषाध्यक्ष) समेत अनेक पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री और शिक्षा विभाग का आभार प्रकट किया।

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी छात्र, शिक्षा और शिक्षक हित में इसी तरह निरंतर प्रयाIMG 20250430 WA0202सरत रहेगा।

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    पत्रकार को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी पर FIR, गिरफ्तारी के बाद पत्रकारों में संतोष

    पत्रकारिता विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और अव्यवस्था को लेकर अभाविप का प्रदर्शन 2 जून को

    You Missed

    एयरपोर्ट में 30 फीट ऊंचाई से गिरकर इलेक्ट्रीशियन की मौत, क्रांति सेना के प्रदर्शन के बाद मृतक परिवार को 28 साल तक मिलेगी आर्थिक सहायता

    एयरपोर्ट में 30 फीट ऊंचाई से गिरकर इलेक्ट्रीशियन की मौत, क्रांति सेना के प्रदर्शन के बाद मृतक परिवार को 28 साल तक मिलेगी आर्थिक सहायता

    दरबार मोखली निवासी पूर्व सैनिक संदीप बन्छोर बने भाजपा दुर्ग जिला सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक

    दरबार मोखली निवासी पूर्व सैनिक संदीप बन्छोर बने भाजपा दुर्ग जिला सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक

    जयप्रकाश शुक्ला पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    जयप्रकाश शुक्ला पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    बोरियाखुर्द खल्लारी माता मंदिर में 2 अप्रैल को लगेगा भव्य खल्लारी मेला

    बोरियाखुर्द खल्लारी माता मंदिर में 2 अप्रैल को लगेगा भव्य खल्लारी मेला