मुजफ्फरनगर में फिर ‘धर्म’ पर बवाल! कांवड़ियों ने मुस्लिम ढाबे पर की तोड़फोड़, कहा- ‘मालिक ने नहीं बताई पहचान’

यूपी के मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों के एक ग्रुप का तांडव देखने को मिला. उन्होंने यहां एक ढाबे पर जमकर तोड़फोड़ की. कांवड़ियों का आरोप था कि ढाबे का मालिक, जो मुस्लिम था, उसने अपनी पहचान उजागर नहीं की थी. ढाबे पर नेम प्लेट नहीं लगाई थी. पूछने पर बहस करने लगा. जिसके बाद विवाद हुआ.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, घटना रविवार को मीरापुर में हाईवे पर सैनी भट्टा चौक के पास लकी शुद्ध ढाबा भोजनालय में हुई, जब कांवड़ियों ने वहां दोपहर का भोजन किया. लेकिन पेमेंट के टाइम नेम प्लेट नजर नहीं आने पर बवाल काट दिया. उनपर ढाबे के फर्नीचर, रसोई और छत के पंखों को नुकसान पहुंचाने का आरोप है

इससे पहले भी इसी तरह की एक घटना हुई थी, जब कांवड़ियों के एक ग्रुप ने कथित तौर पर खाने में प्याज परोसे जाने के बाद एक ढाबे में तोड़फोड़ की थी. पुलिस ने उस मामले में भी एक्शन लेने की बात कही थी.

बीते दिन हुई घटना पर मीरापुर के एसएचओ बबलू सिंह ने कहा कि कुछ कांवड़ियों ने पास के एक ढाबे के मालिक के साथ उसकी पहचान उजागर न करने के लिए पूछताछ की. वाद विवाद हुआ, फिर बवाल. हंगामे के बाद कांवड़ियों ने अपनी यात्रा फिर से शुरू कर दी.

पुलिस ने बताया कि ढाबे के एक कर्मचारी पवन ने अज्ञात कांवड़ियों के खिलाफ उसकी पिटाई करने की शिकायत दर्ज कराई है. आगे की जांच जारी है. सीसीटीवी के आधार पर बवाल करने वालों की पहचान की जा रही है.

दरअसल, पिछले साल तब विवाद खड़ा हो गया था जब उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की भाजपा सरकारों ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित खाद्य दुकानों को अपने मालिकों और कर्मचारियों के नाम प्रदर्शित करने का निर्देश दिया था. विपक्षी दलों ने कहा कि यह कदम धार्मिक बहिष्कार के उद्देश्य से उठाया गया है और सर्वोच्च न्यायालय ने इन निर्देशों पर रोक लगा दी थी. हालांकि, ये मामला अभी तक शांत नहीं हुआ है.

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    पत्रकार को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी पर FIR, गिरफ्तारी के बाद पत्रकारों में संतोष

    पत्रकारिता विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और अव्यवस्था को लेकर अभाविप का प्रदर्शन 2 जून को

    You Missed

    एयरपोर्ट में 30 फीट ऊंचाई से गिरकर इलेक्ट्रीशियन की मौत, क्रांति सेना के प्रदर्शन के बाद मृतक परिवार को 28 साल तक मिलेगी आर्थिक सहायता

    एयरपोर्ट में 30 फीट ऊंचाई से गिरकर इलेक्ट्रीशियन की मौत, क्रांति सेना के प्रदर्शन के बाद मृतक परिवार को 28 साल तक मिलेगी आर्थिक सहायता

    दरबार मोखली निवासी पूर्व सैनिक संदीप बन्छोर बने भाजपा दुर्ग जिला सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक

    दरबार मोखली निवासी पूर्व सैनिक संदीप बन्छोर बने भाजपा दुर्ग जिला सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक

    जयप्रकाश शुक्ला पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    जयप्रकाश शुक्ला पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    बोरियाखुर्द खल्लारी माता मंदिर में 2 अप्रैल को लगेगा भव्य खल्लारी मेला

    बोरियाखुर्द खल्लारी माता मंदिर में 2 अप्रैल को लगेगा भव्य खल्लारी मेला