शादी का झांसा देकर युवती से लॉज में किया दुष्कर्म, झगड़ा होने पर मुकरा, अब जेल में पीसेगा चक्की!

डोंगरगढ़: लॉज में कोरबा की युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपित को पुलिस ने कर्नाटक से गिरफ्तार किया है। आरोपित यूपी का है। उसने कोरबा की युवती से फेसबुक पर दोस्ती की थी। पीड़िता की शिकायत पर आरोपित को जेल भेज दिया है। पीड़िता ने थाना कोतवाली जिला कोरबा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी विकास सिंह निवासी प्रतापगढ़ थाना कोतवाली उत्तरप्रदेश के साथ वर्ष 2020 में फेसबुक पर जान-पहचान हुई थी।

दोनों ने शादी के लिए दी सहमति

इसके बाद दोनों में प्रेम प्रसंग हुआ और दोनों ने विवाह करने की इच्छा जताई। यह बात आरोपित के घर वाले भी जानते थे। जुलाई 2023 में आरोपित व पीड़िता दोनों डोंगरगढ़ मंदिर आए थे। इस दौरान लॉज में दो दिन के लिए रुके थे। इसी बीच आरोपित ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। दोनों का प्रेम प्रसंग दो-तीन साल ठीक चला।

कहासुनी के बाद शादी से किया इंकार

सात सितंबर 2024 के बाद से आरोपित ने पीड़िता से लड़ाई-झगड़ा कर शादी से मना कर दिया। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर केस डायरी को थाना डोंगरगढ़ भेजा। विवेचना दौरान आरोपित का बेंगलुरु में होने का पता चलने पर टीम को भेजा गया। टीम आरोपित को तावरेकेरे चामुंडी अगरबत्ती इंडिया प्रायवेट लिमिटेड के पास बेल्डिंग दुकान से आरोपित को पकड़कर डोंगरगढ़ लाई। उसे जेल भेज दिया है।

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    टाउनशिप महिला हत्या प्रकरण में 8 माह में फैसला — सेशन कोर्ट ने आरोपी को किया दोषमुक्त

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकास का स्वर्णिम अध्याय लिखेगा बस्तर, बजट में विशेष प्रावधान – मनीष पारख

    You Missed

    2026- 2027 : वृत्त मंत्री ओपी चौधरी ने खोला पिटारा, देखिए सौगातों की पूरी सूची….

    2026- 2027 : वृत्त मंत्री ओपी चौधरी ने खोला पिटारा, देखिए सौगातों की पूरी सूची….

    छत्तीसगढ़ के बजट में 35 गुना बढ़ोतरी : 5 हजार करोड़ से 1 लाख 72 हजार करोड़ तक पहुंचा बजट, सीएम बोले ….

    छत्तीसगढ़ के बजट में 35 गुना बढ़ोतरी : 5 हजार करोड़ से 1 लाख 72 हजार करोड़ तक पहुंचा बजट, सीएम बोले ….

    GYAN, GATI के बाद अब SANKALP, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट

    GYAN, GATI के बाद अब SANKALP, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पत्नी के साथ की मंदिर में पूजा-अर्चना, कुछ ही देर में सदन में पेश करेंगे बजट

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पत्नी के साथ की मंदिर में पूजा-अर्चना, कुछ ही देर में सदन में पेश करेंगे बजट