छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर बनेगा नया कानून: सीएम विष्णुदेव साय ने किया ऐलान,

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि धर्मांतरण को लेकर प्रदेश में जो कानून पहले से मौजूद है, उसे और ज्यादा मजबूत और सख्त बनाया जाएगा। इस कानून को छत्तीसगढ़ की विधानसभा में पेश किया जाएगा। ये बातें उन्होंने रायपुर के शदाणी दरबार में हिंदू जागरण कार्यक्रम में कहीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा का जो अगला सत्र होगा, उसमें धर्मांतरण के कानून को लेकर प्रस्ताव लाया जाएगा। कुछ ऐसे बदलाव किए जाएंगे जिससे प्रदेश में धर्मांतरण के मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई का कानून बन सके।

27 जुलाई को हुआ ‘हिंदू राष्ट्र अधिवेशन’

हिंदू जनजागृति समिति और पूज्य शदाणी दरबार तीर्थ, रायपुर की ओर से 27 जुलाई को ‘छत्तीसगढ़ राज्यस्तरीय हिंदू राष्ट्र अधिवेशन’ का आयोजन किया गया। इस अधिवेशन में राज्य के 100 से अधिक संगठनों से 250 से अधिक प्रतिनिधि, संत, धर्मनिष्ठ नागरिक, वकील और व्यापारी शामिल हुए।

हिंदू जनजागृति समिति के छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र संगठक सुनील घनवट, पूज्य उदय शदाणी, भाजपा नेता प्रबल प्रताप जूदेव, हिंदू रक्षा सेना के कमल बिस्वाल और भारत रक्षा मंच के अशोक गुप्ता ने बताया कि राज्य में तेजी से हो रहे धर्मांतरण, गोहत्या, लव जिहाद, बांग्लादेशी घुसपैठ और जनसंख्या परिवर्तन जैसे गंभीर विषयों पर संगठित विरोध और ठोस रणनीति के उद्देश्य से यह अधिवेशन आयोजित किया गया है।

अधिवेशन में धर्मांतरण पर रोक, लव जिहाद विरोधी कानून की त्वरित मांग, बांग्लादेशी घुसपैठियों पर कार्रवाई और धर्म-संस्कृति की रक्षा के लिए जागरूकता पर जोर दिया गया।

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    मां गंगा मैया प्रांगण में शेड निर्माण का हुआ भूमिपूजन, डॉ. प्रेमा साईं महाराज रहे मुख्य अतिथि

    शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने डीपीआई को सौंपा ज्ञापन

    You Missed

    गुरु पूर्णिमा पर त्रिकालदर्शी माँ मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    गुरु पूर्णिमा पर त्रिकालदर्शी माँ मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

    *साहेब के प्रयासों से आरंग को मिली ₹128 करोड़ की सौगात, सीएम साय ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन*

    *साहेब के प्रयासों से आरंग को मिली ₹128 करोड़ की सौगात, सीएम साय ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन*

    आरंग विधानसभा को मिलेगी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात: कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने तैयारियों की समीक्षा की

    आरंग विधानसभा को मिलेगी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात: कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने तैयारियों की समीक्षा की