पाटन में 6 जनवरी को लगेगा भव्य पाटन मंडई मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रमों व मनोरंजन के होंगे विविध आयोजन

पाटन (जिला दुर्ग)मां महामाया एवं नगर में विराजमान समस्त देवी-देवताओं के आशीर्वाद तथा स्वतंत्रता सेनानियों की पुण्यधरा पाटन में आगामी 06 जनवरी 2026 मंगलवार को भव्य पाटन मंडई मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला रेस्ट हाउस के पास खेल मैदान, पाटन में आयोजित होगा।

मेले में आमजन के मनोरंजन हेतु विशाल मीना बाजार, जल परी, हवाई झूला, ब्रेक डांस, ड्रैगन झूला, रोमांचक गेम्स, डिस्काउंट ऑफर सामान एवं व्यंजनों की बगिया दुकानों की आकर्षक व्यवस्था की गई है।

मेले के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। दोपहर 3 बजे से शाम 8 बजे तक छत्तीसगढ़ी लोक कला मंच “रंग सागर” द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं रात्रि 9 बजे से छत्तीसगढ़ी लोककला मंच द्वारा चिन्हारी लोक मंजीरा एवं पायल साहू लोक गायिका की मनमोहक प्रस्तुति होगी।

IMG 20260105 WA0123

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गजेंद्र यादव, कैबिनेट मंत्री (छ.ग.) रहेंगे। अध्यक्षता विजय बघेल, सांसद दुर्ग लोकसभा करेंगे।

अतिविशिष्ट एवं विशिष्ट अतिथियों में ललित चंद्राकर जी, डोमनलाल कोर्सवाड़ा , जितेंद्र वर्मा जी, दिलीप साहू जी एवं  रानी केशव बंछोर जी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

इस भव्य आयोजन के आयोजक श्री योगेश निक्की भाले (अध्यक्ष)उपाध्यक्ष एवं समस्त पार्षदगण नगर पंचायत पाटन हैं।

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे परिवार सहित पाटन मंडई मेले में शामिल होकर सांस्कृतिक विरासत, मनोरंजन और मेलों की परंपरा का आनंद लें।

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    जोहार छत्तीसगढ़िया पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल को मिली अंतरिम जमानत

    रिहायशी इलाके में घुसा जहरीला कोबरा, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, मोहल्ले में मचा हड़कंप

    You Missed

    दरबार मोखली निवासी पूर्व सैनिक संदीप बन्छोर बने भाजपा दुर्ग जिला सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक

    दरबार मोखली निवासी पूर्व सैनिक संदीप बन्छोर बने भाजपा दुर्ग जिला सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक

    जयप्रकाश शुक्ला पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    जयप्रकाश शुक्ला पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    बोरियाखुर्द खल्लारी माता मंदिर में 2 अप्रैल को लगेगा भव्य खल्लारी मेला

    बोरियाखुर्द खल्लारी माता मंदिर में 2 अप्रैल को लगेगा भव्य खल्लारी मेला

    पाटन में होली मिलन एवं जन्मदिन समारोह का भव्य आयोजन

    पाटन में होली मिलन एवं जन्मदिन समारोह का भव्य आयोजन