नेकदिली की मिसाल: शिवराज सिंह चौहान ने चेतक ब्रिज पर रुकवाया काफिला, घायल युवक को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल!

चेतक ब्रिज पर सड़क किनारे घायल पड़े एक युवक को देखकर केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने अपना काफिला रुकवा दिया। साथ ही उसे देखने पहुंच गए, युवक के सिर और हाथ-पांव में चोट देखकर उसे तुरंत अपने काफिले की गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। इतना ही नहीं उन्होंने तुरंत जेपी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राकेश श्रीवास्तव को खुद फोन कर इमरजेंसी में तुरंत युवक का इलाज करने को भी कहा। मंत्री की उदारता को देखकर लोगों का जमावड़ा लग गया।

केंद्रीय मंत्री चौहान अवधपुरी में स्थित जैन मंदिर में चातुर्मास कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। चेतक ब्रिज पर लोगों की भीड़ देखकर उन्होंने अपना काफिला रुकवाया। तभी एक महिला दौड़कर उनके पास आई और दुर्घटना की खबर बताते हुए उन्हें घायल तक लेकर पहुंची। केंद्रीय मंत्री ने घायल के साथ स्टाफ को भी भिजवाया ताकि युवक का समय पर उपर्युक्त उपचार मिल सके। घायल के रवाना होने के बाद मौजूद लोगों ने शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया तो उन्होंने कहा कि इसमें धन्यवाद की कोई बात नहीं है।

समय से उपचार उपलब्ध कराएं

बल्कि ये सबका धर्म है कि जब भी कोई घायल अवस्था में मिले तो उसे बिना देर किए अस्पताल पहुंचाकर समय से उपचार उपलब्ध कराएं। ताकि, लोगों की जान बच सके। मवेशी सामने आने के कारण गिर गया था बाइक सवारउधर प्राथमिक उपचार के बाद घायल देवेंद्र गौर को जेपी से हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूरजनगर निवासी देवेंद्र एमपीनगर से गोविंदपुरा क्षेत्र के लिए जा रहा था।

मवेशी आने के कारण संतुलन बिगड़ गया

उसने बताया कि चेतक ब्रिज पर अचानक सामने मवेशी आ जाने के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गिरकर घायल हो गया था। जेपी अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टर राघवेश त्रिपाठी ने बताया कि घायल के सिर और शरीर के बाएं हिस्से में चोट आई है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद हमीदिया अस्पताल भेज दिया था।

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    टाउनशिप महिला हत्या प्रकरण में 8 माह में फैसला — सेशन कोर्ट ने आरोपी को किया दोषमुक्त

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकास का स्वर्णिम अध्याय लिखेगा बस्तर, बजट में विशेष प्रावधान – मनीष पारख

    You Missed

    2026- 2027 : वृत्त मंत्री ओपी चौधरी ने खोला पिटारा, देखिए सौगातों की पूरी सूची….

    2026- 2027 : वृत्त मंत्री ओपी चौधरी ने खोला पिटारा, देखिए सौगातों की पूरी सूची….

    छत्तीसगढ़ के बजट में 35 गुना बढ़ोतरी : 5 हजार करोड़ से 1 लाख 72 हजार करोड़ तक पहुंचा बजट, सीएम बोले ….

    छत्तीसगढ़ के बजट में 35 गुना बढ़ोतरी : 5 हजार करोड़ से 1 लाख 72 हजार करोड़ तक पहुंचा बजट, सीएम बोले ….

    GYAN, GATI के बाद अब SANKALP, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट

    GYAN, GATI के बाद अब SANKALP, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पत्नी के साथ की मंदिर में पूजा-अर्चना, कुछ ही देर में सदन में पेश करेंगे बजट

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पत्नी के साथ की मंदिर में पूजा-अर्चना, कुछ ही देर में सदन में पेश करेंगे बजट