रायपुर में दिनदहाड़े हमला – नगर पालिका कार्यालय में महिला कर्मचारी पर लोहे की रॉड से जानलेवा वार

रायपुर के मंदिर हसौद नगर पालिका कार्यालय में आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब नगर पालिका में कार्यरत एक महिला कर्मचारी पर दिनदहाड़े लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया गया।

पीड़िता की माँ, जो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं, ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी बेटी तृप्ति मिश्रा नगर पालिका कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत है। घटना 24 अप्रैल 2025 की दोपहर लगभग 1 बजकर 45 मिनट की है जब आरोपी, तृषा का तलाकशुदा पति दिनेश मिश्रा, अपने साथियों के साथ कार्यालय में घुस आया और तृषा पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार कर दिए।

हमले में तृषा को सिर, पीठ और सीने में गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान हो गई। आनन-फानन में तृषा को प्राथमिक उपचार के लिए मंदिर हसौद अस्पताल ले जाया गया और फिर बेहतर इलाज के लिए रायपुर अस्पताल रेफर किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय लव मिश्रा, सरोज सारथी, देवकीश और प्रविण साहू भी मौके पर मौजूद थे लेकिन किसी ने बीच-बचाव नहीं किया।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है। पीड़िता की हालत नाजुक बताई जा रही है।

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    टाउनशिप महिला हत्या प्रकरण में 8 माह में फैसला — सेशन कोर्ट ने आरोपी को किया दोषमुक्त

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकास का स्वर्णिम अध्याय लिखेगा बस्तर, बजट में विशेष प्रावधान – मनीष पारख

    You Missed

    2026- 2027 : वृत्त मंत्री ओपी चौधरी ने खोला पिटारा, देखिए सौगातों की पूरी सूची….

    2026- 2027 : वृत्त मंत्री ओपी चौधरी ने खोला पिटारा, देखिए सौगातों की पूरी सूची….

    छत्तीसगढ़ के बजट में 35 गुना बढ़ोतरी : 5 हजार करोड़ से 1 लाख 72 हजार करोड़ तक पहुंचा बजट, सीएम बोले ….

    छत्तीसगढ़ के बजट में 35 गुना बढ़ोतरी : 5 हजार करोड़ से 1 लाख 72 हजार करोड़ तक पहुंचा बजट, सीएम बोले ….

    GYAN, GATI के बाद अब SANKALP, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट

    GYAN, GATI के बाद अब SANKALP, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पत्नी के साथ की मंदिर में पूजा-अर्चना, कुछ ही देर में सदन में पेश करेंगे बजट

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पत्नी के साथ की मंदिर में पूजा-अर्चना, कुछ ही देर में सदन में पेश करेंगे बजट