बिलासपुर में 7 साल की बच्ची से दरिंदगी की कोशिश, 500 का लालच देकर ले जाना चाहता था; बच्ची ने दिखाई हिम्मत…

बिलासपुर में सात साल की बच्ची के साथ युवक ने दुर्ग जैसी दरिंदगी करने का प्रयास किया। हालांकि, बच्ची ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह उसके चंगुल से भाग कर अपनी जान बचा ली। युवक उसे 500 रुपए के नोट का लालच दिखाकर ले जा रहा था। मामला सामने आने पर परिजन ने युवक की जमकर पिटाई की। जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है।

दरअसल, तोरवा क्षेत्र में रहने वाली 7 साल की बच्ची दूसरी कक्षा में पढ़ती है। वो अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी परमेश्वर पटेल (20) वहां पहुंचा। उसने बच्ची को बहला कर अपने साथ ले गया। बच्ची को उसने 500 रुपए का नोट दिखाकर लालच दिया और उसे देने की बात कहते हुए गलत काम करने की शर्त रखी।

रास्ते से हाथ छुड़ाकर भागी बच्ची

पहले तो बच्ची उसकी बातों में आकर साथ चली गई। लेकिन, रास्ते में अचानक बच्ची डर गई, जिसके बाद वो आधे रास्ते से उसका हाथ छुड़ाकर घर की तरफ भागने लगी। इस दौरान उसे चाचा मिल गया, जिस पर उसने अपने चाचा को कसकर पकड़ ली।

परिजनों ने जमकर की पिटाई फिर किया पुलिस के हवाले

इस दौरान चाचा ने जब बच्ची से पूछताछ की तो डरी सहमी बच्ची ने आरोपी की हरकतों की जानकारी दी। जिसके बाद बच्ची के चाचा व उसके अन्य परिजनों ने मिलकर आरोपी परमेश्वर पटेल की जमकर पिटाई की। फिर उसे लेकर तोरवा थाना पहुंच गए।

थाना प्रभारी अभय बैस ने बताया कि, परिजन से पूछताछ करने के बाद उनकी रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। साथ ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकास का स्वर्णिम अध्याय लिखेगा बस्तर, बजट में विशेष प्रावधान – मनीष पारख

    2026- 2027 : वृत्त मंत्री ओपी चौधरी ने खोला पिटारा, देखिए सौगातों की पूरी सूची….

    You Missed

    छत्तीसगढ़ के बजट में 35 गुना बढ़ोतरी : 5 हजार करोड़ से 1 लाख 72 हजार करोड़ तक पहुंचा बजट, सीएम बोले ….

    छत्तीसगढ़ के बजट में 35 गुना बढ़ोतरी : 5 हजार करोड़ से 1 लाख 72 हजार करोड़ तक पहुंचा बजट, सीएम बोले ….

    GYAN, GATI के बाद अब SANKALP, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट

    GYAN, GATI के बाद अब SANKALP, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पत्नी के साथ की मंदिर में पूजा-अर्चना, कुछ ही देर में सदन में पेश करेंगे बजट

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पत्नी के साथ की मंदिर में पूजा-अर्चना, कुछ ही देर में सदन में पेश करेंगे बजट

    छत्तीसगढ़ का 25वां और अपना तीसरा बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री ओपी चौधरी, GYAN, GATI के बाद अब क्या होगी थीम?

    छत्तीसगढ़ का 25वां और अपना तीसरा बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री ओपी चौधरी, GYAN, GATI के बाद अब क्या होगी थीम?