छत्तीसगढ़ का 25वां और अपना तीसरा बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री ओपी चौधरी, GYAN, GATI के बाद अब क्या होगी थीम?

रायपुर. छत्तीसगढ़ का 25वां बजट 24 फरवरी को वित्तमंत्री ओपी चौधरी पेश करेंगे. हर वर्ष की तरह इस बार भी बजट को लेकर सरकार ने व्यापक तैयारियां की हैं. बजट की थीम और ब्रीफकेस में किए जाने वाले नवाचारों के माध्यम से सरकार अपने दूरदर्शी विजन को प्रदर्शित करने की कोशिश करती रही है.

वित्तमंत्री ओपी चौधरी अपने कार्यकाल में अब तक दो बजट पेश कर चुके हैं. पहली बार उन्होंने GYAN थीम के साथ बजट प्रस्तुत किया था, जबकि दूसरा बजट GATI थीम पर आधारित रहा. ऐसे में साय सरकार के तीसरे बजट की थीम क्या होगी, इसे लेकर लोगों में उत्सुकता है. इसके साथ ही बजट के ब्रीफकेस में इस बार क्या नया देखने को मिलेगा, इस पर भी सबकी निगाहें टिकी हुई हैं.

GYAN, GATI के बाद क्या होगी थीम ?

वित्त मंत्री ओपी चौधरी अबतक दो बार छत्तीसगढ़ का वित्तीय बजट पेश कर चुके हैं. पहली बार उन्होंने GYAN की थीम पर बजट पेश किया था. चौधरी ने दूसरी बार यानी वित्तीय बजट 2025-26 में GATI के थीम पर पेश किया, जो पूरी तरह से डिजिटल था.

बजट का थीम ‘GYAN’

G – Garib यानी गरीब वर्ग

Y – Yuva यानी युवा वर्ग

A – Annadata यानी किसान वर्ग

N – Nari यानी महिला वर्ग

बजट का थीम ‘GATI’

G – Good Governance यानी सुशासन

A – Accelerating Infrastructure यानी आधारभूत संरचना

T – Technology यानी प्रौद्योगिकी

I – Industrial Growth यानी औद्योगिक विकास

इस बार क्या होगी थीम ?

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने साय सरकार ने तीसरे बजट को लेकर कहा कि सरकार का पहला बजट ज्ञान आधारित था, जिसे गरीब, युवा, किसान और महिलाओं को समर्पित किया गया था. दूसरा बजट गति की रणनीति पर केंद्रित रहा, जिसमें गुड गवर्नेंस, एक्सीलरेटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्रियल ग्रोथ पर विशेष फोकस किया गया. तीसरा बजट कुछ नई थीम और विजन के साथ पेश किया जाएगा.

ब्रीफ केस में इस बार नया होने वाला है ?

बजट का ब्रीफ केस भी इस बार खास हो सकता है. भूपेश बघेल ने बतौर वित्तमंत्री रहते हुए 2022 में गोबर से बने ब्रीफकेस से बजट पेश किया. रायपुर के गोकुल धाम गौठान में गोबर से ब्रीफकेस बनाया गया था. ब्रीफकेस को गोबर पाउडर, चूना पाउडर, मैदा लकड़ी और ग्वार गम से तैयार किया गया था. वहीं 17 साल बाद स्वतंत्र वित्त मंत्री बने ओपी चौधरी ने पहली बार सदन में डिजिटल बजट पेश किया।

ब्रीफकेस के फ्रंट पर आदिम जनजाति कला की प्रसिद्ध पहचान ‘ढोकरा शिल्प’ की झलक थी. ओपी चौधरी सदन में ब्लैक कलर के ब्रीफकेस को लेकर पहुंचे थे, वह GYAN’ यानी गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी पर फोकस्ड था. दूसरी बार लाल कलर के ब्रीफकेस के साथ सदन में पहुंचे थे, जो GATI पर आधारित था. जिसे उन्होंने अपने हाथों से लिखा था.

}, 1000); // 3000ms = 3 seconds

Related Posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकास का स्वर्णिम अध्याय लिखेगा बस्तर, बजट में विशेष प्रावधान – मनीष पारख

2026- 2027 : वृत्त मंत्री ओपी चौधरी ने खोला पिटारा, देखिए सौगातों की पूरी सूची….

You Missed

छत्तीसगढ़ के बजट में 35 गुना बढ़ोतरी : 5 हजार करोड़ से 1 लाख 72 हजार करोड़ तक पहुंचा बजट, सीएम बोले ….

छत्तीसगढ़ के बजट में 35 गुना बढ़ोतरी : 5 हजार करोड़ से 1 लाख 72 हजार करोड़ तक पहुंचा बजट, सीएम बोले ….

GYAN, GATI के बाद अब SANKALP, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट

GYAN, GATI के बाद अब SANKALP, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पत्नी के साथ की मंदिर में पूजा-अर्चना, कुछ ही देर में सदन में पेश करेंगे बजट