गुड न्यूज़! चौथे टेस्ट से पहले ऋषभ पंत ने संभाले ग्लव्स, विकेटकीपिंग के लिए तैयार, टीम इंडिया को मिली राहत

टीम इंडिया के सामने मैनचेस्टर टेस्ट में जीत के साथ सीरीज में वापसी करने की चुनौती है. इसे और भी ज्यादा मुश्किल बना दिया है कुछ खिलाड़ियों की चोट ने. तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट चोट से जूझ रहा है, जबकि ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी तो सीरीज से ही बाहर हो गए हैं. मगर इन सबके बीच भारतीय टीम को एक राहत भरी खबर भी मिली है क्योंकि स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत चौथे टेस्ट मैच के लिए तैयार नजर आ रहे हैं और बिना किसी परेशानी के दोनों जिम्मेदारी निभा सकते हैं.

ऋषभ पंत को लॉर्ड्स में खेले गए पिछले टेस्ट मैच के पहले दिन ही चोट लग गई थी. पंत के बाएं हाथ की उंगली में विकेटकीपिंग के दौरान ये चोट लगी थी, जिसके चलते वो उस मैच में दोबारा ये जिम्मेदारी नहीं संभाल पाए थे. ऐसे में उनकी जगह ध्रुव जुरेल ने विकेटकीपिंग का मोर्चा संभाला. पंत ने हालांकि दोनों पारियों में बैटिंग की और एक अर्धशतक भी जमाया लेकिन इस दौरान वो काफी परेशानी में भी नजर आए.

पंत ने पहली बार संभाले ग्लव्स

इसके बाद से ही ये सवाल उठ रहे थे कि क्या पंत चौथे टेस्ट मैच में पूरी तरह फिट होकर खेल पाएंगे? या फिर वो सिर्फ बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे और कीपिंग की जिम्मेदारी जुरेल को दी जाएगी?मगर ऐसा लगता है कि मैनचेस्टर टेस्ट से पहले करीब 8 दिन के ब्रेक ने पंत और टीम इंडिया को राहत दी है.23 जुलाई से शुरू हो रहे इस मुकाबले से 2 दिन पहले ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर पंत विकेटकीपिंग की प्रैक्टिस करते दिखे. इससे उनके मैनचेस्टर टेस्ट में खेलना तय ही नजर आ रहा है.

इतने दिनों में ये पहला मौका था, जब भारतीय स्टार ने कीपिंग ग्लव्स संभाले और अपनी फिटनेस को परखा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हालांकि पंत की चोट वाली उंगलियों पर अभी भी पट्टी लगी थी.अगर पंत मैनचेस्टर टेस्ट में विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में खेल पाते हैं तो इससे प्लेइंग इलेवन के सेलेक्शन में कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल को राहत मिलेगी. इससे वो बैटिंग या बॉलिंग में जरूरी मजबूती दे सकते हैं. हालांकि, मैच शुरू होने तक कप्तान और कोच के अलावा खुद पंत बेहद सतर्क रहेंगे और आखिरी फैसला मैच वाले दिन ही होने की संभावना है.

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    टाउनशिप महिला हत्या प्रकरण में 8 माह में फैसला — सेशन कोर्ट ने आरोपी को किया दोषमुक्त

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकास का स्वर्णिम अध्याय लिखेगा बस्तर, बजट में विशेष प्रावधान – मनीष पारख

    You Missed

    2026- 2027 : वृत्त मंत्री ओपी चौधरी ने खोला पिटारा, देखिए सौगातों की पूरी सूची….

    2026- 2027 : वृत्त मंत्री ओपी चौधरी ने खोला पिटारा, देखिए सौगातों की पूरी सूची….

    छत्तीसगढ़ के बजट में 35 गुना बढ़ोतरी : 5 हजार करोड़ से 1 लाख 72 हजार करोड़ तक पहुंचा बजट, सीएम बोले ….

    छत्तीसगढ़ के बजट में 35 गुना बढ़ोतरी : 5 हजार करोड़ से 1 लाख 72 हजार करोड़ तक पहुंचा बजट, सीएम बोले ….

    GYAN, GATI के बाद अब SANKALP, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट

    GYAN, GATI के बाद अब SANKALP, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पत्नी के साथ की मंदिर में पूजा-अर्चना, कुछ ही देर में सदन में पेश करेंगे बजट

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पत्नी के साथ की मंदिर में पूजा-अर्चना, कुछ ही देर में सदन में पेश करेंगे बजट