नाबालिग से गुंडे ने की गंदी हरकत:14 साल की लड़की को परेशान कर रहा था अरबाज खान, हमेशा करता था पीछा

शाजापुर में एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता बस स्टैंड पर दुकान चलाती है। आरोपी अरबाज खान पिछले एक महीने से उसकी दुकान पर सिगरेट खरीदने आता था।

आरोपी लगातार पीड़िता को घूरता रहता था। वह दुकान से घर जाते समय भी उसका पीछा करता था। 27 अप्रैल 2025 को अरबाज ने पीड़िता के मोबाइल पर कॉल किया। पीड़िता ने बात करने से मना कर दिया।

अगले दिन शाम करीब 5 बजे जब पीड़िता दुकान से घर लौट रही थी, तब अरबाज ने फिर उसका पीछा किया। उसने पीड़िता से कहा कि वह उससे प्यार करता है। पीड़िता ने बातचीत करने से इनकार कर दिया।

शुरुआत में पीड़िता ने डर के कारण यह बात घर पर नहीं बताई। बाद में हिम्मत जुटाकर उसने अपने पिता और भाई को घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह परिजनों के साथ लालघाटी थाने पहुंची।

लालघाटी थाना प्रभारी अर्जुन मुजाल्दे ने बताया कि बुधवार सुबह 9 बजे पीड़िता की शिकायत पर आरोपी अरबाज के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    टाउनशिप महिला हत्या प्रकरण में 8 माह में फैसला — सेशन कोर्ट ने आरोपी को किया दोषमुक्त

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकास का स्वर्णिम अध्याय लिखेगा बस्तर, बजट में विशेष प्रावधान – मनीष पारख

    You Missed

    2026- 2027 : वृत्त मंत्री ओपी चौधरी ने खोला पिटारा, देखिए सौगातों की पूरी सूची….

    छत्तीसगढ़ के बजट में 35 गुना बढ़ोतरी : 5 हजार करोड़ से 1 लाख 72 हजार करोड़ तक पहुंचा बजट, सीएम बोले ….

    GYAN, GATI के बाद अब SANKALP, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पत्नी के साथ की मंदिर में पूजा-अर्चना, कुछ ही देर में सदन में पेश करेंगे बजट