पाटन नगर पंचायत पाटन के ऊर्जावान अध्यक्ष योगेश निक्की भाले के जन्मदिन के अवसर पर होली मिलन एवं जन्मदिन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित होकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा होली पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का संदेश भी दिया।
इस अवसर पर कहा कि होली आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है, जो समाज को एकजुट करने का कार्य करता है।
कार्यक्रम में योगेश निक्की भाले जी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगरवासियों का स्नेह और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।
समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने श्री भाले जी के स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरे कार्यक्रम का वातावरण होली के रंगों, उत्साह और उमंग से सराबोर रहा।
कार्यक्रम में समस्त भाजपा नगर पदाधिकारी, पार्षदगण, कार्यकर्ता तथा नगर पंचायत पाटन के नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।





