बिलासपुर के पान दुकान में मिला हुक्के का सामान:प्रतिबंध के बाद भी हो रही बिक्री; 2 दुकानों से 2.50 लाख के हुक्का-फ्लेवर जब्त

बिलासपुर में प्रतिबंध के बाद भी हुक्के के कारोबार पर अंकुश नहीं है। शहर के पान दुकानों में हुक्का पॉट और फ्लेवर की खुलेआम बिक्री हो रही है। रविवार को पुलिस ने 2 दुकानों में छापेमारी कर करीब 2.50 लाख रुपए कीमती हुक्का पॉट और फ्लेवर जब्त की। वहीं, 2 व्यापारी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है। पुलिस को जानकारी मिली कि अग्रसेन चौक और सीएमडी कॉलेज चौक के पास पान दुकान में हुक्के का सामान मिल रहा है, जिस पर एसएसपी रजनेश सिंह से मार्गदर्शन लेकर पुलिसकर्मियों ने दबिश दी। इस दौरान अग्रसेन चौक स्थित गुप्ता पान दुकान की जांच के दौरान बड़ी मात्रा में हुक्के का फ्लेवर जब्त किया गया। जब्त सामानों की कीमत 28 से 30 हजार रुपए बताई जा रही है। दुकान के साथ घर में भी मिला हुक्के का सामान जिसके बाद टीम ने सीएमडी चौक स्थित प्रदीप वाधवानी (42) की पुराना बस स्टैंड स्थित दुकान में छापेमारी की। यहां भी बड़ी मात्रा में हुक्के का फ्लेवर बरामद हुआ। दुकान संचालक प्रदीप वाधवानी से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके घर की भी तलाशी ली, जहां वो हुक्के का फ्लेवर कार्टून में छिपाकर रखा था। उसके पास से करीब 2 लाख 28 हजार रुपए का सामान और बिक्री रकम जब्त किया गया। दुकान संचालकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार इस कार्रवाई के दौरान पुलिस दुकान संचालक प्रदीप वाधवानी और सरकंडा के राजकिशोर नगर निवासी पवन गुप्ता (24) को पकड़ कर थाने ले आई। दोनों के खिलाफ प्रतिंबंधित हुक्का का कारोबार करने पर कोटपा एक्ट के साथ ही प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई। हुक्का कारोबारियों को पुलिस की छूट शहर में जिस तरह से खुलेआम प्रतिबंधित हुक्के के सामानों की बिक्री चल रही है। इससे स्पष्ट है कि शहर के कैफे सहित अन्य जगहों पर हुक्का कारोबार भी बेधड़क चल रहा है, जहां युवक-युवतियां हुक्के का कस लगाते हैं। लेकिन, पुलिस ऐसी जगहों पर कार्रवाई नहीं करती। इससे पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहा है। लोगों का कहना है कि जब पान दुकानों में हुक्के का सामान बिक रहा है, तो उसका उपयोग भी कहीं न कहीं हो रहा होगा।
  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

    *साहेब के प्रयासों से आरंग को मिली ₹128 करोड़ की सौगात, सीएम साय ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन*

    You Missed

    आरंग विधानसभा को मिलेगी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात: कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने तैयारियों की समीक्षा की

    आरंग विधानसभा को मिलेगी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात: कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने तैयारियों की समीक्षा की

    भाजपा सरकार को ले डूबेगी नकटी गांव के 80 परिवारों के आँसुओं का सैलाब : खिलेश देवांगन,

    भाजपा सरकार को ले डूबेगी नकटी गांव के 80 परिवारों के आँसुओं का सैलाब : खिलेश देवांगन,

    दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार, राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

    दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार, राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से डॉ. प्रेमासाई महाराज ने की मुलाकात, सुशासन मॉडल और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की जमकर की प्रशंसा

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से डॉ. प्रेमासाई महाराज ने की मुलाकात, सुशासन मॉडल और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की जमकर की प्रशंसा