LPG की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, सिलेंडर उठाकर सरकार को घेरा…

देश में गैस सिलेंडर के बढ़े दामों को लेकर गुरुवार को रायपुर में यूथ कांग्रेस ने हल्ला बोल प्रदर्शन किया। राजधानी में कलेक्ट्रेट के सामने अंबेडकर चौक में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में यात्रा निकाली।

प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान खाली गैस सिलेंडर के साथ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी भी की।

500 रुपये में घरेलू सिलेंडर देने का वादा

प्रदर्शन के दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। इस दौरान प्रदर्शनकारियों से पुलिस की बहस भी हुई। रायपुर उत्तर विधानसभा के कार्यकारी अध्यक्ष नवाज खान ने कहा कि, आम जनता महंगाई से त्रस्त है, लेकिन सरकारें मूकदर्शक बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने सरकार बनने से पहले अपने घोषणा पत्र में 500 रुपये में रसोई गैस देने का वादा किया था, लेकिन अब उल्टे दाम बढ़ा रही है।

रसोई गैस के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से घरेलू बजट बिगड़ गया है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की है कि गैस, पेट्रोल जैसे जरूरी वस्तुओं के दाम कम किए जाएं। यूथ कांग्रेस ने आगे चरणबद्ध विरोध प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है।

50 रुपये महंगी हो गई है रसोई गैस

बता दें कि मंगलवार से देश में रसोई गैस सिलेंडर 50 रुपये महंगा हो गया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की तरफ से सोमवार (सात अप्रैल) को यह जानकारी दी गई थी।

8 अप्रैल से उज्ज्वला योजना के तहत 14.2 किलोग्राम के गैस सिलेंडर की कीमत 500 रुपये से बढ़ाकर 550 रुपये और गैर-उज्ज्वला कनेक्शन के तहत गैस सिलेंडर की कीमत 803 रुपये से बढ़ा कर 853 रुपये कर दी गई थी

}, 1000); // 3000ms = 3 seconds

Related Posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकास का स्वर्णिम अध्याय लिखेगा बस्तर, बजट में विशेष प्रावधान – मनीष पारख

2026- 2027 : वृत्त मंत्री ओपी चौधरी ने खोला पिटारा, देखिए सौगातों की पूरी सूची….

You Missed

छत्तीसगढ़ के बजट में 35 गुना बढ़ोतरी : 5 हजार करोड़ से 1 लाख 72 हजार करोड़ तक पहुंचा बजट, सीएम बोले ….

छत्तीसगढ़ के बजट में 35 गुना बढ़ोतरी : 5 हजार करोड़ से 1 लाख 72 हजार करोड़ तक पहुंचा बजट, सीएम बोले ….

GYAN, GATI के बाद अब SANKALP, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट

GYAN, GATI के बाद अब SANKALP, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पत्नी के साथ की मंदिर में पूजा-अर्चना, कुछ ही देर में सदन में पेश करेंगे बजट

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पत्नी के साथ की मंदिर में पूजा-अर्चना, कुछ ही देर में सदन में पेश करेंगे बजट

छत्तीसगढ़ का 25वां और अपना तीसरा बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री ओपी चौधरी, GYAN, GATI के बाद अब क्या होगी थीम?

छत्तीसगढ़ का 25वां और अपना तीसरा बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री ओपी चौधरी, GYAN, GATI के बाद अब क्या होगी थीम?