अब्बू नहीं दरिंदा हैं, मेरे साथ… मासूम ने रो-रोकर नानी को बताई आपबीती; MP में पिता ने की हैवानियत

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक दो साल से अपनी मासूम बेटी के साथ रेप कर रहा था. इसी बीच मां के साथ ननिहाल गई पीड़िता तो उसने अपनी नानी को पूरा घटनाक्रम बताया. कहा कि वह अब्बू नहीं, दरिंदा है. यह सुनकर मासूम की नानी ने पुलिस में शिकायत दी. इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और पोक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अरेस्ट कर लिया है.

मामला छिंदवाड़ा देहात थाना क्षेत्र के एक गांव का है. पुलिस के मुताबिक हाल ही में यहां एक 9 साल की मासूम बच्ची अपनी मां के साथ ननिहाल में रहने आई थी. कुछ दिन रहने के बाद इस बच्ची के अब्बू उसे वापस ले जाने आए तो यह बच्ची घर में जाकर छिप गई. उसकी नानी ने देखा तो बड़े प्यार से छिपने की वजह पूछी. डरते डरते इस बच्ची ने जो कहानी बताई, उसे सुनकर उसकी नानी और मां के तो होश ही उड़ गए. बच्ची ने बताया कि बीते दो वर्षों से उसके अब्बू उसके साथ रेप कर रहे हैं.

नानी को बताई जुल्म की दास्तां

बच्ची की मां और नानी ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मासूम बच्ची की अम्मी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि आरोपी के साथ उसका दूसरा विवाह है. पहले पति से तलाक के बाद उसने आरोपी से शादी किया था. वह अपने साथ सात साल की बच्ची को भी लेकर आई थी. बताया कि दो साल पहले एक दिन वह किसी काम से घर से बाहर गई तो आरोपी ने पहली बार उसकी बेटी के साथ रेप किया था.

पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा

इसके बाद आरोपी आए दिन उसे डरा धमका कर इसी तरह से हैवानियत को अंजाम दे रहा था. वहीं आरोपी के डर से उनकी बच्ची अपने ऊपर हो रहे सितम को चुपचाप बर्दाश्त कर रही थी. अब जब वह ननिहाल गई तो आरोपी को देखकर डर गई. पूछने पर उसने अपनी नानी को जुल्म की कहानी बताई है. देहात थाना प्रभारी जीएस राजपूत के मुताबिक पीड़ित बच्ची के बयान और उसकी नानी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

}, 1000); // 3000ms = 3 seconds

Related Posts

रायपुर में पेट्रोल पंप लूटकांड का खुलासा: दो महीने में दो वारदात करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल

बच्चों संग बांटी जन्मदिन की खुशियां एक सेलिब्रेशन ऐसा भी आंगनबाड़ी केंद्र बैरन बाजार रायपुर में दिया गया न्योता भोज।

You Missed

भाजपा प्रदेश संगठन ने जितेन्द्र वर्मा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी राजनांदगांव जिला संगठन का प्रभारी बनाया

भाजपा प्रदेश संगठन ने जितेन्द्र वर्मा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी राजनांदगांव जिला संगठन का प्रभारी बनाया

हादसे में घायल हुई दुल्हन, मगर नहीं टूटा सात फेरे का वादा, अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में हुई शादी 

हादसे में घायल हुई दुल्हन, मगर नहीं टूटा सात फेरे का वादा, अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में हुई शादी 

मीडिया शिक्षा से रूबरू हुए स्कूली विद्यार्थी,जाना टीवी स्टूडियो और रेडियो प्रसारण की बारीकियां

मीडिया शिक्षा से रूबरू हुए स्कूली विद्यार्थी,जाना टीवी स्टूडियो और रेडियो प्रसारण की बारीकियां

बस्तर भाजपा में नए नेतृत्व की दस्तक तेज, अंदरूनी अंतर्कलह से हो सकता है विलंब, इन नामों पर चर्चा

बस्तर भाजपा में नए नेतृत्व की दस्तक तेज, अंदरूनी अंतर्कलह से हो सकता है विलंब, इन नामों पर चर्चा