सर्व सेवा फाउंडेशन की पहल: बच्चों ने गतिविधियों के माध्यम से समझा पोषण का महत्व

रायपुर:- राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अवसर पर सर्व सेवा फाउंडेशन द्वारा ए.बी.सी.एल. एजुकेशनल एकेडमी , श्याम नगर, रायपुर में विद्यालय प्राचार्य प्रियव्रत राजपूत जी के सौजन्य से विद्यार्थियों के लिए विशेष पोषण जागरूकता एवं समूह गतिविधि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

IMG 20260907 WA0190

इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को पोषण के महत्व की केवल सैद्धांतिक जानकारी देना नहीं, बल्कि समूह में मिलकर गतिविधियाँ करते हुए, स्वयं अनुभव करके और दैनिक जीवन से जोड़कर स्वस्थ खान-पान की समझ विकसित करना था। कार्यक्रम में पोषण परामर्शदाता निकिता भोई ने बच्चों के साथ संवादात्मक सत्र आयोजित कर संतुलित आहार, पोषक तत्वों, स्वच्छ भोजन, नियमित भोजन तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को सरल एवं बाल-अनुकूल तरीके से समझाया।

बच्चों ने प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन जैसे प्रमुख पोषक तत्वों की पहचान एवं उनके महत्व को समझने के लिए विभिन्न समूह-आधारित गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। गतिविधियों के दौरान बच्चों ने विभिन्न खाद्य पदार्थों को उनके संबंधित पोषण वर्गों में वर्गीकृत किया, स्वस्थ एवं अस्वास्थ्यकर खाद्य पदार्थों की पहचान की तथा मौखिक रूप से उपलब्ध खाद्य पदार्थों के आधार पर संतुलित भोजन की थाली की परिकल्पना और प्रस्तुति की। बच्चों ने सूक्ष्म पोषक तत्वों के प्रमुख खाद्य स्रोतों को चित्रकला एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से प्रस्तुत किया, जिससे उन्हें पोषण संबंधी अवधारणाओं को सरल, रोचक और व्यावहारिक तरीके से समझने तथा अपने दैनिक जीवन से जोड़ने का अवसर मिला।

IMG 20260907 WA0188

इसके साथ ही प्रश्नोत्तरी और समूह चर्चा जैसी मनोरंजक गतिविधियों ने बच्चों की भागीदारी और सीखने की रुचि को बढ़ाया। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने समझा कि शरीर के विकास, ऊर्जा, पौष्टिक आहार और सक्रिय जीवन के लिए विभिन्न पोषक तत्व कितने आवश्यक हैं। कार्यक्रम के अंत में बच्चों में संतुलित आहार चुनने, पौष्टिक भोजन को प्राथमिकता देने जंक फूड का सीमित सेवन करने तथा स्वस्थ भोजन की आदतों को दैनिक जीवन में अपनाने के प्रति जागरूकता विकसित हुई।

संस्था द्वारा बच्चों के साथ मिलकर “Eat Right • Stay Active • Live Bright” का संदेश दिया गया और स्वस्थ भविष्य की नींव रखने का सफल प्रयास किया गया।

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका ने किया KTU परिसर का प्रवास, AI एवं मीडिया रिसर्च सेंटर और सावित्री बाई फुले कन्या छात्रावास का किया शुभारंभ

    मां गंगा मैया प्रांगण में शेड निर्माण का हुआ भूमिपूजन, डॉ. प्रेमा साईं महाराज रहे मुख्य अतिथि

    You Missed

    राज्यपाल रमेन डेका ने किया KTU परिसर का प्रवास, AI एवं मीडिया रिसर्च सेंटर और सावित्री बाई फुले कन्या छात्रावास का किया शुभारंभ

    राज्यपाल रमेन डेका ने किया KTU परिसर का प्रवास, AI एवं मीडिया रिसर्च सेंटर और सावित्री बाई फुले कन्या छात्रावास का किया शुभारंभ

    सर्व सेवा फाउंडेशन की पहल: बच्चों ने गतिविधियों के माध्यम से समझा पोषण का महत्व

    सर्व सेवा फाउंडेशन की पहल: बच्चों ने गतिविधियों के माध्यम से समझा पोषण का महत्व

    मां गंगा मैया प्रांगण में शेड निर्माण का हुआ भूमिपूजन, डॉ. प्रेमा साईं महाराज रहे मुख्य अतिथि

    मां गंगा मैया प्रांगण में शेड निर्माण का हुआ भूमिपूजन, डॉ. प्रेमा साईं महाराज रहे मुख्य अतिथि

    शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने डीपीआई को सौंपा ज्ञापन

    शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने डीपीआई को सौंपा ज्ञापन

    गुरु पूर्णिमा पर त्रिकालदर्शी माँ मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    गुरु पूर्णिमा पर त्रिकालदर्शी माँ मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित