छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा तोड़ने के विरोध में 31 अक्टूबर को रायपुर महाबंद: जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी

रायपुर। विगत दिनों रायपुर के तेलीबांधा वीआईपी चौक पर स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना के विरोध में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने कड़ा रुख अपनाया है। पार्टी ने घटना के वास्तविक अपराधियों की गिरफ्तारी और साजिशों का पर्दाफाश करने की मांग करते हुए आगामी 31 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को राजधानी रायपुर महाबंद का आह्वान किया है।

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने मंगलवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस घटना पर गहरा रोष व्यक्त किया। पार्टी के अनुसार, तेलीबांधा के व्यस्ततम मुख्य मार्ग और वीआईपी एयरपोर्ट मार्ग के पास स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की विशालकाय मूर्ति को आपराधिक तत्वों द्वारा बेरहमी से खंडित किया गया है। रिपोर्टों के अनुसार, यह घटना 23 अक्टूबर के आसपास दिन दहाड़े हुई थी और लोकल पुलिस के संज्ञान में भी थी।

26 10 2025 chhattisgarh mahtari statue 20251026 154757

पार्टी ने प्रशासन पर इस घटना को “छुपाकर रखने” का आरोप लगाते हुए अनेक संदेह व्यक्त किए हैं और आशंका जताई है कि यह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है। पार्टी का स्पष्ट मानना है कि मूर्तियों के खंडन के माध्यम से “कुछ छत्तीसगढ़िया विरोधी लोगों” द्वारा लगातार छत्तीसगढ़िया लोगों की आस्था को खंडित करने और स्वाभिमान को ललकारने का काम किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ियों की मूल अस्मिता को डरा-धमका कर खत्म करना है।

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने घटना की घोर निंदा करते हुए कहा कि घटना के तीन-चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस-प्रशासन अभी तक अपराधियों की गिरफ्तारी या घटनाक्रम की जानकारियों को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए सामने नहीं ला पाया है, जबकि उक्त धनाढ्य इलाके में सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं।

पार्टी ने इसे छत्तीसगढ़िया महापुरुषों और माताओं की मूर्तियों को निशाना बनाने की एक सुनियोजित श्रृंखला का हिस्सा बताया। उन्होंने पूर्व में हुई घटनाओं का भी जिक्र किया, जैसे गुरुबाबा घासीदास जी का चित्र शौचालय में लगाने की घटना, बसना में शहीद वीरनारायण सिंह जी की प्रतिमा को तोड़कर फेंकने की घटना, फूलचौक रायपुर में डॉ. खूबचंद बघेल की प्रतिमा में गंदगी पोतने की घटना और हाल ही में दुर्ग एवं रायपुर में शहीद वीरनारायण की प्रतिमाओं से छेड़छाड़ के मामले। पार्टी ने कहा कि उनके मातृ संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति के साथ मिलकर उन्होंने हमेशा इन घटनाओं के विरोध में उग्र आंदोलन किए हैं।

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने कहा कि वर्तमान तेलीबांधा की हृदय विदारक घटना से संपूर्ण छत्तीसगढ़ आक्रोशित है। राज्योत्सव से ठीक पहले किया गया यह दुष्कृत्य अक्षम्य है।

रायपुर महाबंद का आह्वान:

छत्तीसगढ़ की जनता की आवाज़ को राज्य शासन एवं केंद्र शासन तक लोकतांत्रिक ढंग से पहुंचाने, राज्य-अस्मिता से हो रहे खिलवाड़ों पर विराम लगाने तथा छत्तीसगढ़िया धर्म-संस्कृति की रक्षा हेतु जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने 31 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक एक दिवसीय रायपुर महाबंद का आह्वान किया है। पार्टी ने इसे अपनी विवशता बताया है।

पार्टी ने राजधानी के समस्त व्यापारीगण, आम नागरिक, राजनैतिक दल, सामाजिक संगठन, कर्मचारी एवं श्रमिक संगठन, उद्योगपतियों से अपील की है कि वे अपने प्रतिष्ठान एवं कार्य एक दिन के लिए बंद रखकर छत्तीसगढ़ राज्य के प्रति अपनी निष्ठा का प्रदर्शन करें एवं वास्तविक अपराधियों को जेल के भीतर पहुंचाने में सहयोग करें। पार्टी का मानना है कि उनका छोटा सा सहयोग शासन-प्रशासन पर दबाव बनाने में कामयाब रहेगा।

}, 1000); // 3000ms = 3 seconds

Related Posts

रायपुर में पेट्रोल पंप लूटकांड का खुलासा: दो महीने में दो वारदात करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल

बच्चों संग बांटी जन्मदिन की खुशियां एक सेलिब्रेशन ऐसा भी आंगनबाड़ी केंद्र बैरन बाजार रायपुर में दिया गया न्योता भोज।

You Missed

भाजपा प्रदेश संगठन ने जितेन्द्र वर्मा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी राजनांदगांव जिला संगठन का प्रभारी बनाया

भाजपा प्रदेश संगठन ने जितेन्द्र वर्मा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी राजनांदगांव जिला संगठन का प्रभारी बनाया

हादसे में घायल हुई दुल्हन, मगर नहीं टूटा सात फेरे का वादा, अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में हुई शादी 

हादसे में घायल हुई दुल्हन, मगर नहीं टूटा सात फेरे का वादा, अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में हुई शादी 

मीडिया शिक्षा से रूबरू हुए स्कूली विद्यार्थी,जाना टीवी स्टूडियो और रेडियो प्रसारण की बारीकियां

मीडिया शिक्षा से रूबरू हुए स्कूली विद्यार्थी,जाना टीवी स्टूडियो और रेडियो प्रसारण की बारीकियां

बस्तर भाजपा में नए नेतृत्व की दस्तक तेज, अंदरूनी अंतर्कलह से हो सकता है विलंब, इन नामों पर चर्चा

बस्तर भाजपा में नए नेतृत्व की दस्तक तेज, अंदरूनी अंतर्कलह से हो सकता है विलंब, इन नामों पर चर्चा