रायपुर तेली इंजीनियर्स वेलफेयर एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ द्वारा सिविल लाइंस स्थित वृंदावन हॉल में भक्त कर्मा माता जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम का थीम “उन्नत कृषि” रखा गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए बड़ी संख्या में कृषकों ने हिस्सा लिया।

hfs

समारोह के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव रहे। उन्होंने भगवान श्रीराम एवं माता कर्मा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संगठन के अध्यक्ष इंजी. रामनाथ ने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया।

अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री साव ने संगठन की इस पहल की सराहना करते हुए कृषि क्षेत्र में नवाचार और सुधार की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में प्रमुख कृषि वैज्ञानिक डॉ. कृष्ण कुमार साहू, डॉ. गजेंद्र चंद्राकर, डॉ. आर. के. नायक और डॉ. अभिनव साव ने उन्नत कृषि तकनीक, भूमि संरक्षण, आधुनिक कृषि यंत्र, बीज सुधार, कीटनाशकों के दुष्प्रभाव एवं सुरक्षा उपायों पर विस्तृत जानकारी दी। किसानों के प्रश्नों के उत्तर भी विशेषज्ञों द्वारा दिए गए।

इसके अलावा नारायण साहू ने कृषि कार्य में आने वाली समस्याओं और उनके समाधानों पर उपयोगी सुझाव साझा किए। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. मृदु साहू द्वारा तथा धन्यवाद ज्ञापन परमानंद साहू ने किया।

You Missed

राज्यपाल रमेन डेका ने किया KTU परिसर का प्रवास, AI एवं मीडिया रिसर्च सेंटर और सावित्री बाई फुले कन्या छात्रावास का किया शुभारंभ
सर्व सेवा फाउंडेशन की पहल: बच्चों ने गतिविधियों के माध्यम से समझा पोषण का महत्व
मां गंगा मैया प्रांगण में शेड निर्माण का हुआ भूमिपूजन, डॉ. प्रेमा साईं महाराज रहे मुख्य अतिथि
शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने डीपीआई को सौंपा ज्ञापन
गुरु पूर्णिमा पर त्रिकालदर्शी माँ मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु
विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित