राजनांदगांव में 8 बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी:शहर में होंगे 63 करोड़ के विकास कार्य

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में स्टेट स्कूल परिसर में 19.96 करोड़ की लागत से 2000 सीटर ऑडिटोरियम का निर्माण होगा। गंज चौक से कन्हापुरी तक 14.69 करोड़ की लागत से सड़क चौड़ीकरण किया जाएगा। 11.42 करोड़ से 500 सीटर सेंट्रल लाइब्रेरी और रीडिंग जोन बनेगा।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रयासों से क्षेत्र को 63 करोड़ 65 लाख रुपए की विकास परियोजनाएं मिली हैं। स्वीकृत परियोजनाओं में शहर में नाला, सड़क, पानी की व्यवस्था की जाएगी।वहीं, 50 लाख के बजट से ऑडिटोरियम की मरम्मत होगा।

नगरोदय योजना के तहत मिली मंजूरी

राज्य सरकार ने नगरीय प्रशासन विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और मुख्यमंत्री नगरोदय योजना के तहत इन कार्यों को मंजूरी दी है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विधायक डॉ. रमन सिंह को इसकी जानकारी पत्र के माध्यम से दी।

नाली, सड़क और पानी की होगी व्यवस्था

स्वीकृत परियोजनाओं में जल आपूर्ति के लिए 6.58 करोड़ से मोहरा फिल्टर प्लांट से गंज चौक और नंदई चौक से इंदिरा टंकी तक पाइप लाइन बिछाई जाएगी। ट्रांसपोर्ट नगर में 5 करोड़ से नाली, सड़क और पानी की व्यवस्था होगी। पेंड्री मुक्तिधाम से अस्पताल तक 2 करोड़ की सड़क बनेगी।

डॉ. रमन ने जताया आभार

नारकंधर नाला से जिला अस्पताल तक 3.50 करोड़ से नाला निर्माण होगा। साथ ही 50 लाख से ऑडिटोरियम की मरम्मत की जाएगी। डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इन कार्यों से नागरिकों को बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी।

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    Ind vs nz: रायपुर में ईशान-सूर्या की विस्फोटक बल्लेबाजी से भारत की धमाकेदार जीत

    नई आबकारी नीति को मंजूरी, 40 एकड़ जमीन लीज पर देने सहित कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

    You Missed

    भाजपा को मिला नया नेतृत्व: नितिन नबीन के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर मनीष पारख ने दी बधाई

    भाजपा को मिला नया नेतृत्व: नितिन नबीन के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर मनीष पारख ने दी बधाई

    निमोरा में होगा श्री सदगुरु कबीर चरित कथा का भव्य आयोजन

    निमोरा में होगा श्री सदगुरु कबीर चरित कथा का भव्य आयोजन

     ISEI (Institution of Safety Engineers – India) द्वारा रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में यातायात पुलिस दुर्ग को यातायात क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया

     ISEI (Institution of Safety Engineers – India) द्वारा रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में यातायात पुलिस दुर्ग को यातायात क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया

    पाटन में 11 जनवरी को होगा भव्य कैरियर गाइडेंस महाकुंभ का आयोजन, CGPSC के टॉपर्स युवाओं को नि:शुल्क देंगे सफलता के मंत्र

    पाटन में 11 जनवरी को होगा भव्य कैरियर गाइडेंस महाकुंभ का आयोजन, CGPSC के टॉपर्स युवाओं को नि:शुल्क देंगे सफलता के मंत्र