शिक्षक संघ प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, कई अहम मांगें रखीं

रायपुर। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ का प्रांतीय प्रतिनिधिमंडल शनिवार को माननीय श्री गजेंद्र यादव, मंत्री (स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी कार्य) से उनके निवास में सौजन्य मुलाकात हेतु पहुंचा।

प्रतिनिधिमंडल ने इस दौरान टी संवर्ग प्राचार्य पदोन्नति एवं पश्चात पदोन्नति आदेश के सफल निष्पादन हेतु मंत्री जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया। साथ ही ई संवर्ग प्राचार्य पदोन्नति की शीघ्र कार्यवाही पूरी करने का आग्रह किया।

मंत्री श्री यादव ने मुलाकात के दौरान भरोसा दिलाया कि

शनिवार को शाला संचालन का समय शीघ्र ही पूर्ववत सुबह 7:30 से 11:30 तक किया जाएगा।

ई संवर्ग व्याख्याताओं की पदोन्नति पर भी जल्द कार्यवाही होगी

बैठक में शिक्षक संघ ने सुझावात्मक 11 बिंदुओं का ज्ञापन भी प्रस्तुत किया। इसमें प्रमुख रूप से—

सहायक शिक्षकों को तृतीय समयमान वेतनमान देने,

शिक्षकों से गैर-शैक्षणिक कार्य पूर्णत: प्रतिबंधित करने,

स्वीकृत परिसर (कक्षा 1 से 12वीं तक) वाले विद्यालयों में उप-प्राचार्य पद सृजन की मांग शामिल रही।

प्रतिनिधिमंडल में प्रांताध्यक्ष श्री संजय सिंह ठाकुर, प्रमुख प्रांतीय संगठन मंत्री श्री ओंकार सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, महामंत्री श्री मनोज राय, संभागीय अध्यक्ष श्री भुवन सिंहा, प्रांतीय मंत्री श्री टीकम सिंह साहू एवं श्री भुवनेश्वर देवांगन, जिला अध्यक्ष श्री हरनारायण राजपूत सहित अन्यपदाधिकारी मौजूद रहे।

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    पत्रकार को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी पर FIR, गिरफ्तारी के बाद पत्रकारों में संतोष

    पत्रकारिता विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और अव्यवस्था को लेकर अभाविप का प्रदर्शन 2 जून को

    You Missed

    एयरपोर्ट में 30 फीट ऊंचाई से गिरकर इलेक्ट्रीशियन की मौत, क्रांति सेना के प्रदर्शन के बाद मृतक परिवार को 28 साल तक मिलेगी आर्थिक सहायता

    एयरपोर्ट में 30 फीट ऊंचाई से गिरकर इलेक्ट्रीशियन की मौत, क्रांति सेना के प्रदर्शन के बाद मृतक परिवार को 28 साल तक मिलेगी आर्थिक सहायता

    दरबार मोखली निवासी पूर्व सैनिक संदीप बन्छोर बने भाजपा दुर्ग जिला सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक

    दरबार मोखली निवासी पूर्व सैनिक संदीप बन्छोर बने भाजपा दुर्ग जिला सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक

    जयप्रकाश शुक्ला पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    जयप्रकाश शुक्ला पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    बोरियाखुर्द खल्लारी माता मंदिर में 2 अप्रैल को लगेगा भव्य खल्लारी मेला

    बोरियाखुर्द खल्लारी माता मंदिर में 2 अप्रैल को लगेगा भव्य खल्लारी मेला