दीपक साहू पुनः बने अभाविप, छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य

नवापारा राजिम। विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का हाल ही में 58वां प्रांत अधिवेशन, कला मंदिर, सिविक सेंटर, भिलाई (दुर्ग) में संपन्न हुआ, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विकास पाण्डेय द्वारा संगठन के नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

इस दौरान अभाविप इकाई, गोबरा नवापारा के दीपक साहू को सत्र 2025-26 के लिए पुनः प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य घोषित किया गया। इसकी सूचना मिलते ही नगर के सभी कार्यकर्ता उत्साहित हुए और दीपक साहू को बधाईयां देने लगें।

दीपक साहू, लंबे समय से परिषद के विभिन्न रचनात्मक कार्यों और छात्र हितों की लड़ाई में सक्रिय रहे हैं। उनकी कार्य-कुशलता और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें इस प्रदेश स्तरीय जिम्मेदारी देकर भरोसा जताया है।

IMG 20260101 WA0359

अपने दायित्व मिलने पर प्रतिक्रिया देते हुए दीपक साहू ने कहा कि संगठन ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं उस पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करूँगा। हम स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलते हुए राष्ट्र निर्माण में छात्रों की भूमिका सुनिश्चित करेंगे।

इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, परिवारजनों, ईष्ट मित्र, सहपाठियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी और हर्ष व्यक्त किया।

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    पाटन में होली मिलन एवं जन्मदिन समारोह का भव्य आयोजन

    KTU विश्वविद्यालय के शिक्षा व शोध में हो गुणात्मक एवं गणात्मक विस्तार: कुलपति

    You Missed

    टाउनशिप महिला हत्या प्रकरण में 8 माह में फैसला — सेशन कोर्ट ने आरोपी को किया दोषमुक्त

    टाउनशिप महिला हत्या प्रकरण में 8 माह में फैसला — सेशन कोर्ट ने आरोपी को किया दोषमुक्त

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकास का स्वर्णिम अध्याय लिखेगा बस्तर, बजट में विशेष प्रावधान – मनीष पारख

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकास का स्वर्णिम अध्याय लिखेगा बस्तर, बजट में विशेष प्रावधान – मनीष पारख

    2026- 2027 : वृत्त मंत्री ओपी चौधरी ने खोला पिटारा, देखिए सौगातों की पूरी सूची….

    2026- 2027 : वृत्त मंत्री ओपी चौधरी ने खोला पिटारा, देखिए सौगातों की पूरी सूची….

    छत्तीसगढ़ के बजट में 35 गुना बढ़ोतरी : 5 हजार करोड़ से 1 लाख 72 हजार करोड़ तक पहुंचा बजट, सीएम बोले ….

    छत्तीसगढ़ के बजट में 35 गुना बढ़ोतरी : 5 हजार करोड़ से 1 लाख 72 हजार करोड़ तक पहुंचा बजट, सीएम बोले ….