निमोरा में होगा श्री सदगुरु कबीर चरित कथा का भव्य आयोजन

हितेश साहू रायपुर। ग्राम निमोरा में श्री सद्गुरु कबीर साहेब के जीवन, उपदेश और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से “श्री सद्गुरु कबीर चरित कथा, ज्ञानयज्ञ सप्ताह एवं सोलह सूत चौका आरती महायज्ञ” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन 28 जनवरी 2026 (बुधवार) से 3 फरवरी 2026 (मंगलवार) तक आयोजित होगा।

कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं कथाकार परमपूज्य श्री धर्माधिकारी साहेब, आचार्य गद्दी श्री कबीर धर्म स्थान, खरसिया (रायगढ़, छत्तीसगढ़) होंगे, जो अपने ओजस्वी प्रवचनों से सद्गुरु कबीर साहेब के विचारों का विस्तार करेंगे।

IMG 20260112 WA0185

इस अवसर पर काशी लहरतारा धाम, वाराणसी (उत्तर प्रदेश) से पधारे पंथश्री हजूर अविनाम साहेब की गरिमामयी उपस्थिति भी रहेगी, जिनके सान्निध्य में कार्यक्रम को विशेष आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होगी।

आयोजन को सफल बनाने में ग्राम पंचायत निमोरा के सरपंच अरुण कुमार साहू, आयोजक घुरवा राम साहू, श्रीमती कांति साहू एवं योगेश कुमार साहू सहित ग्रामवासियों की सक्रिय भूमिका रही है।

आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं, सतनाम पंथ के अनुयायियों एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और सद्गुरु कबीर साहेब के सत्य, प्रेम और समानता के संदेश को आत्मसात करने की अपील की है।

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    पत्रकार को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी पर FIR, गिरफ्तारी के बाद पत्रकारों में संतोष

    पत्रकारिता विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और अव्यवस्था को लेकर अभाविप का प्रदर्शन 2 जून को

    You Missed

    एयरपोर्ट में 30 फीट ऊंचाई से गिरकर इलेक्ट्रीशियन की मौत, क्रांति सेना के प्रदर्शन के बाद मृतक परिवार को 28 साल तक मिलेगी आर्थिक सहायता

    एयरपोर्ट में 30 फीट ऊंचाई से गिरकर इलेक्ट्रीशियन की मौत, क्रांति सेना के प्रदर्शन के बाद मृतक परिवार को 28 साल तक मिलेगी आर्थिक सहायता

    दरबार मोखली निवासी पूर्व सैनिक संदीप बन्छोर बने भाजपा दुर्ग जिला सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक

    दरबार मोखली निवासी पूर्व सैनिक संदीप बन्छोर बने भाजपा दुर्ग जिला सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक

    जयप्रकाश शुक्ला पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    जयप्रकाश शुक्ला पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    बोरियाखुर्द खल्लारी माता मंदिर में 2 अप्रैल को लगेगा भव्य खल्लारी मेला

    बोरियाखुर्द खल्लारी माता मंदिर में 2 अप्रैल को लगेगा भव्य खल्लारी मेला