छत्तीसगढ़ के बजट में 35 गुना बढ़ोतरी : 5 हजार करोड़ से 1 लाख 72 हजार करोड़ तक पहुंचा बजट, सीएम बोले ….

रायपुर। छत्तीसगढ़ गठन (वर्ष 2000) के बाद से राज्य के बजट में ऐतिहासिक 35 गुना वृद्धि हुई है। छत्तीसगढ़ का बजट 5 हजार करोड़ से 1 लाख 72 हजार करोड़ तक पहुंच गया है। सीएम साय ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि संतुलित विजन से सतत विकास की अप्रतिम यात्रा बढ़ रही है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1,72,000 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट पेश किया गया है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने साय सरकार का तीसरा बजट पेश किया। GYAN और GATI के बाद अब संकल्प थीम पर वित्तीय वर्ष 2026 का बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ का बजट 5 हजार करोड़ से 1 लाख 72 हजार करोड़ तक पहुंचा है। इस बार संकल्प थीम पर बजट पेश किया गया है।

बजट की अब तक की बड़ी बातें…

बस्तर में नक्सलियों के गढ़ अबूझमाड़ और जगरगुंडा में दो एजुकेशन सिटी को मंजूरी

दोनों एजुकेशन सिटी के लिए 100 करोड़ का प्रावधान

बस्तर में पर्यटन को बढ़ावा देने होम स्टे के लिए 10 करोड़ का प्रावधान

सरगुजा अंचल में मैनपाट में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 5 करोड़ का प्रावधान

बस्तर और सरगुजा में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने चिकित्सकों की भर्ती

बस्तर में इंद्रावती में बैराज निर्माण के लिए 2400 करोड़ का प्रावधान

बस्तर, सरगुजा और दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज संचालन के लिए 50 करोड़ राशि का प्रावधान

बस्तर और सरगुजा विकास विकास प्राधिकरण के लिए 75 करोड़ का प्रावधान

रायपुर में बनेगा होम्योपैथी कॉलेज

आयुष्मान योजना के लिए 1500 करोड़ रुपए

मुख्यमंत्री द्रुतगामी सड़क संपर्क योजना के लिए 200 करोड़ का प्रावधान

छत्तीसगढ़ में 75 करोड़ की राशि से 250 महतारी सदन बनेंगे.

जशपुर, मैनपॉट और कोतेबेरा में पर्यटन स्थलों का निर्माण किया जाएगा.

राजधानी रायपुर में खाद लैब का निर्माण राज्य सरकार की तरफ से होगा.

कांकेर, कोरबा, महासमुंद में खोले जाएंगे नर्सिंग कॉलेज

मितानिन कल्याण निधि के लिए 350 करोड़ रुपए की राशि का प्रावधान

10 करोड़ रुपए से मेकाहारा में एआई का उपयोग किया जाएगा.

206 गांव को शहरों से जोड़ने के लिए 250 करोड़ का प्रावधान

रायपुर में अंडरग्राउंड बिजली लाइन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान

रायपुर में खाद लैब का होगा निर्माण

जल संसाधन विभाग के लिए 3500 करोड़ का प्रावधान

रायपुर में मेट्रो रेल चलाने के लिए सर्वे एजेंसी तय

एयरपोर्ट विकास के लिए सीजी वायु योजना के तहत 30 करोड़ का प्रावधान

नगर पालिका और नगर पंचायत उत्थान के लिए मुख्यमंत्री आदर्श योजना के लिए 200 करोड़ का प्रावधान

प्रधानमंत्री आवास के लिए 800 करोड़ का प्रावधान

4 लाइब्रेरी के लिए 22 करोड़ का अतिरिक्त प्रावधान किया गया है

सूर्य घर योजना के लिए केंद्रीय अनुदान के अतिरिक्त 400 करोड़ रुपए का प्रावधान

5 नालंदा परिसरों के निर्माण के लिए 22 करोड़ रुपए का प्रावधान

500 आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के लिए 42 करोड़ रुपए का प्रावधान

एडवांस कार्डियाक इंस्टीट्यूट के लिए 10 करोड़ का प्रावधान

मेडिकल कॉलेज इंटर्न हॉस्टल के लिए 35 करोड़ रुपए

एनएचएम के लिए 2000 करोड़ रुपए का प्रावधान

पीडब्ल्यूडी के लिए 9450 करोड़ का प्रावधान

कालेजों में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना

25 कालेज भवनों के निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपए

विश्वविद्यालयों के लिए 731 करोड़ रुपए का प्रावधान

उद्योग विभाग के लिए 1750 करोड़ रुपए का प्रावधान

5 शासकीय महाविद्यालय को सेंट्रल ऑफ़ एक्सीलेंस बनाने के लिए 15 करोड़ रुपए का प्रावधान

मेगा परीक्षा केन्द्रों की स्थापना के लिए 25 करोड़ का प्रावधान किया गया है

छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के विस्तार के लिए बजट में प्रावधान

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विस्तार के लिए 20 करोड़ का प्रावधान

नीट क्लेट परीक्षा में आर्थिक मदद के लिए 35 करोड़ का प्रावधान

मुख्यमंत्री शिक्षा सहयोग योजना के लिए 10 करोड़ का प्रावधान

आगामी वर्षों में व्यापम क्षमता विस्तार के लिए प्रावधान

सूचना प्रौद्योगिकी AI सेंटर स्थापना के लिए 35 करोड़ का प्रावधान

मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना के लिए पाँच हज़ार करोड़ का प्रावधान

पेंशन योजनाओं के लिए 1422 करोड़ का प्रावधान

गुड़ और नमक वितरण के एक हजार करोड़ का प्रावधान

दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर में CGIT खोले जाने का प्रस्ताव

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    *साहेब के प्रयासों से आरंग को मिली ₹128 करोड़ की सौगात, सीएम साय ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन*

    आरंग विधानसभा को मिलेगी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात: कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने तैयारियों की समीक्षा की

    You Missed

    भाजपा सरकार को ले डूबेगी नकटी गांव के 80 परिवारों के आँसुओं का सैलाब : खिलेश देवांगन,

    भाजपा सरकार को ले डूबेगी नकटी गांव के 80 परिवारों के आँसुओं का सैलाब : खिलेश देवांगन,

    दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार, राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

    दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार, राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से डॉ. प्रेमासाई महाराज ने की मुलाकात, सुशासन मॉडल और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की जमकर की प्रशंसा

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से डॉ. प्रेमासाई महाराज ने की मुलाकात, सुशासन मॉडल और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की जमकर की प्रशंसा

    पत्रकार को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी पर FIR, गिरफ्तारी के बाद पत्रकारों में संतोष

    पत्रकार को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी पर FIR, गिरफ्तारी के बाद पत्रकारों में संतोष