पत्रकार को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी पर FIR, गिरफ्तारी के बाद पत्रकारों में संतोष

आरंग। आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत भानसोज में रविवार को आयोजित साप्ताहिक बाजार के दौरान पत्रकार तिलक देवांगन के साथ कथित दुर्व्यवहार और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, घटना के विरोध में सोमवार को आरंग क्षेत्र के पत्रकारों ने एकजुट होकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पत्रकारों की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 0287/2026 दर्ज किया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 296, 351 एवं 3(5) के तहत मामला पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई के तहत आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

पत्रकारों ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला या पत्रकारों को धमकाने जैसी घटनाएं किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने प्रशासन द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई का स्वागत करते हुए भविष्य में भी पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। तिलक देवांगन, टिक्कू लोधी, विनोद गुप्ता, विनय साहू, सोमन साहू, ईश्वर नौरंगे, अजीत ढीढी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

    *साहेब के प्रयासों से आरंग को मिली ₹128 करोड़ की सौगात, सीएम साय ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन*

    You Missed

    आरंग विधानसभा को मिलेगी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात: कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने तैयारियों की समीक्षा की

    भाजपा सरकार को ले डूबेगी नकटी गांव के 80 परिवारों के आँसुओं का सैलाब : खिलेश देवांगन,

    दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार, राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से डॉ. प्रेमासाई महाराज ने की मुलाकात, सुशासन मॉडल और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की जमकर की प्रशंसा