6 दिन, 23 दरिंदे और एक मासूम… वाराणसी कांड में 9 की गिरफ्तारी

वाराणसी गैंगरेप का मामला सुर्खियों में बना हुआ है. यहां आरोप है कि 23 लड़कों ने एक हफ्ते तक युवती के साथ अलग-अलग स्थान पर गैंगरेप किया. अबतक 23 में से 9 आरोपी पकड़े जा चुके है. मंगलवार को 9 आरोपियों को 14 दिनों के लिए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया. आरोपियों की पेशी के दौरान पूरी दिन है वोल्टेज ड्रामा चला रहा. पुलिस ने दीनदयाल जिला अस्पताल में सभी आरोपियों का मेडिकल कराया और रात के अंधेरे में सभी को कोर्ट में पेश किया. रात में यह कार्रवाई इसलिए की गई क्योंकि आशंका थी कि कहीं कोई आरोपियों पर हमला न कर दे. हालांकि अस्पताल में मेडिकल के लिए जाते वक्त कुछ लोगों ने अपना गुस्सा निकालने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने आरोपियों को बचा लिया.

कौन हैं पकड़े गए आरोपी?

वाराणसी में एक हफ्ते तक युवती के साथ अलग-अलग स्थान पर 23 आरोपियों के द्वारा किए गए गैंगरेप में अब तक पकड़े गए कुल 9 आरोपियों में राज विश्वकर्मा, आयुष धूसिया, साजिद, सुहेल शेख, दानिश अली, इमरान अहमद, शब्बीर आलम, सोहेल खान और अनमोल गुप्ता शामिल हैं. सभी को सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है.

मेडिकल टेस्ट में क्या-क्या हुआ?

सभी आरोपियों के मेडिकल में फिटनेस टेस्ट, ब्लड सैंपल, स्किन सैंपल, नाखून और सीमेन का भी सैंपल लिया गया. इस दौरान चकमा देने के लिए आरोपियों को पुलिस कभी अस्पताल तो कभी पुलिस लाइन लेकर आती रही और यही करते-करते रात हो गई. अस्पताल में मेडिकल के लिए जाते वक्त आरोपियों पर भीम आर्मी के सदस्यों ने हमले की भी कोशिश की, लेकिन वह पूरी तरह से सफल नहीं हो सके. जिसपर पुलिस ने भीम आर्मी के दो सदस्यों को गिरफ्तार भी कर लिया.

आरोपियों का मेडिकल कराने के बाद और उनके सैंपल के साथ पुलिस सभी आरोपियों को रात के अंधेरे में कचहरी लेकर पहुंची. जिसपर कोर्ट ने सभी 9 आरोपियों को 14 दिनों के लिए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया.

}, 1000); // 3000ms = 3 seconds

Related Posts

दरबार मोखली निवासी पूर्व सैनिक संदीप बन्छोर बने भाजपा दुर्ग जिला सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक

जयप्रकाश शुक्ला पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

You Missed

बोरियाखुर्द खल्लारी माता मंदिर में 2 अप्रैल को लगेगा भव्य खल्लारी मेला

बोरियाखुर्द खल्लारी माता मंदिर में 2 अप्रैल को लगेगा भव्य खल्लारी मेला

पाटन में होली मिलन एवं जन्मदिन समारोह का भव्य आयोजन

पाटन में होली मिलन एवं जन्मदिन समारोह का भव्य आयोजन

KTU विश्वविद्यालय के शिक्षा व शोध में हो गुणात्मक एवं गणात्मक विस्तार: कुलपति

KTU विश्वविद्यालय के शिक्षा व शोध में हो गुणात्मक एवं गणात्मक विस्तार: कुलपति

टाउनशिप महिला हत्या प्रकरण में 8 माह में फैसला — सेशन कोर्ट ने आरोपी को किया दोषमुक्त

टाउनशिप महिला हत्या प्रकरण में 8 माह में फैसला — सेशन कोर्ट ने आरोपी को किया दोषमुक्त