सास को भगा ले जाने वाले दामाद ने ससुर को हड़काया, फोन पर बोला-  तुम अब इनको भूल जाओ 

अलीगढ़ की सास और दामाद की लव स्टोरी में सुर्खियों में है. बेटी की शादी से पहले अपने होने वाले दामाद के साथ भागने वाली सास ने घर में रखे लाखों रुपए कैश और गहने भी समेट लिए. अलीगढ़ पुलिस दोनों की तलाश में लग चुकी है. लोकेशन ट्रैस करके पुलिस उनका पता लगा रही है.

इस बीच महिला के पति जितेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि जब उसने होने वाले दामाद को फोन किया तो पहले उसने इधर-उधर की बातें की. बोला, तुम्हारी पत्नी मेरे साथ नहीं है. कई बार फोन करने पर हड़काने लगा. जितेंद्र ने बताया कि बाद में उसने स्वीकारा हां, वो मेरे साथ है. तुम उसके साथ 20 साल रह लिए, अब उसे भूल जाओ.

इससे पहले मीडिया से बात करते हुए जितेंद्र कुमार ने कहा कि मेरी पत्नी मुझे साली के पास शादी का कार्ड देने के लिए भेजी थी. बेटी की शादी 16 अप्रैल को तय थी. ऐसे में कार्ड वहां पहुंचाना जरूरी था. जब मैं साली के यहां कार्ड देकर घर आया तो पत्नी नहीं मिली. कुछ समय के लिए लगा कि वह किसी रिश्तेदार के यहां गई है. लेकिन जब रिश्तेदारों के यहां पता लगाने पर भी उसके बारे में कुछ नहीं जानकारी हाथ लगी तो शक गहरा गया.

जितेंद्र बातते हैं कि इसके बाद मैंने फोन की कॉल डिटेल्स खंगाली. जिसके बाद पता चला कि वह होने वाले दामाद से घंटों बात करती थी. इस मामले में जब होने वाले दामाद को कॉल किया गया तो उसने कहा कि तुम 20 साल तक बहुत साथ रह लिए, तुमने इन्हें परेशान करके रखा था, लेकिन अब भूल जाओ. होने वाली दुल्हन ने कहा है कि मां हमारे से घर से सब कुछ लेकर चली गई है. हम चाहते हैं कि हमारा सामान हमें वापस मिल जाए. बाकी वो मरे या जिएं, हमें कोई मतलब नहीं है.

बता दें कि यह कहानी अलीगढ़ के मडराक थाना इलाके के एक गांव की है. यहां एक महिला अपनी बेटी की शादी के चंद दिन पहले ही बेटी के मंगेतर के साथ फरार हो गई.

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    पत्रकार को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी पर FIR, गिरफ्तारी के बाद पत्रकारों में संतोष

    पत्रकारिता विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और अव्यवस्था को लेकर अभाविप का प्रदर्शन 2 जून को

    You Missed

    एयरपोर्ट में 30 फीट ऊंचाई से गिरकर इलेक्ट्रीशियन की मौत, क्रांति सेना के प्रदर्शन के बाद मृतक परिवार को 28 साल तक मिलेगी आर्थिक सहायता

    एयरपोर्ट में 30 फीट ऊंचाई से गिरकर इलेक्ट्रीशियन की मौत, क्रांति सेना के प्रदर्शन के बाद मृतक परिवार को 28 साल तक मिलेगी आर्थिक सहायता

    दरबार मोखली निवासी पूर्व सैनिक संदीप बन्छोर बने भाजपा दुर्ग जिला सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक

    दरबार मोखली निवासी पूर्व सैनिक संदीप बन्छोर बने भाजपा दुर्ग जिला सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक

    जयप्रकाश शुक्ला पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    जयप्रकाश शुक्ला पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    बोरियाखुर्द खल्लारी माता मंदिर में 2 अप्रैल को लगेगा भव्य खल्लारी मेला

    बोरियाखुर्द खल्लारी माता मंदिर में 2 अप्रैल को लगेगा भव्य खल्लारी मेला