निवेश के नाम पर ठगी का जाल, 1 करोड़ से ज़्यादा की रकम हड़पी गई…

साइबर अपराधियों ने ठगी का नया तरीका अपनाया है। टास्क जॉब और शेयर निवेश के नाम पर लोगों को झांसा देकर लाखों रुपये लूटे जा रहे हैं। छोटे-छोटे मुनाफे का लालच देकर पहले भरोसा जीता जाता है, फिर भारी रकम ठग ली जाती है।
इस साल जनवरी से मार्च तक क्राइम ब्रांच को मिली शिकायतों में करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये की ठगी का खुलासा हुआ है। सोशल मीडिया पर फर्जी नौकरी के विज्ञापनों के जरिए लोग ठगों के जाल में फंस रहे हैं।

कैसे शुरू होती है ठगी

ठग सोशल मीडिया पर पार्ट-टाइम टास्क जॉब का लालच देते हैं। विज्ञापनों में होटल, मूवी या यूट्यूब चैनल को रेटिंग देने जैसे आसान काम का झांसा दिया जाता है। संपर्क करने पर पहले छोटी राशि जमा करवाई जाती है।
टास्क पूरा होने पर यह राशि मुनाफे सहित लौटाई जाती है, जिससे पीड़ित का भरोसा बढ़ता है। इसके बाद ठग शेयर ट्रेडिंग और क्रिप्टोकरेंसी में निवेश का लालच देते हैं। पीड़ित को एक ग्रुप में जोड़ा जाता है और उनके मोबाइल पर फर्जी ऐप डाउनलोड करवाया जाता है।

ऐप में दिखता है फर्जी मुनाफा

फर्जी ऐप में जमा राशि कई गुना मुनाफे के साथ दिखाई जाती है, जिससे लोग और पैसा निवेश करते हैं। जब पीड़ित पैसा निकालने की कोशिश करते हैं, तो उनसे टैक्स या अन्य शुल्क के नाम पर अतिरिक्त राशि मांगी जाती है। भुगतान न करने पर पैसा डूब जाता है।

पुलिस की चेतावनी

क्राइम ब्रांच ने लोगों से अपील की है कि अनजान सोशल मीडिया विज्ञापनों पर भरोसा न करें। कोई भी निवेश करने से पहले उसकी प्रामाणिकता जांच लें। ठगी का शिकार होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें। साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    दरबार मोखली निवासी पूर्व सैनिक संदीप बन्छोर बने भाजपा दुर्ग जिला सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक

    जयप्रकाश शुक्ला पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    You Missed

    बोरियाखुर्द खल्लारी माता मंदिर में 2 अप्रैल को लगेगा भव्य खल्लारी मेला

    बोरियाखुर्द खल्लारी माता मंदिर में 2 अप्रैल को लगेगा भव्य खल्लारी मेला

    पाटन में होली मिलन एवं जन्मदिन समारोह का भव्य आयोजन

    पाटन में होली मिलन एवं जन्मदिन समारोह का भव्य आयोजन

    KTU विश्वविद्यालय के शिक्षा व शोध में हो गुणात्मक एवं गणात्मक विस्तार: कुलपति

    KTU विश्वविद्यालय के शिक्षा व शोध में हो गुणात्मक एवं गणात्मक विस्तार: कुलपति

    टाउनशिप महिला हत्या प्रकरण में 8 माह में फैसला — सेशन कोर्ट ने आरोपी को किया दोषमुक्त

    टाउनशिप महिला हत्या प्रकरण में 8 माह में फैसला — सेशन कोर्ट ने आरोपी को किया दोषमुक्त