मैंने हिंदुत्व को नहीं छोड़ा है, लेकिन BJP का…’, नासिक में उद्धव का बड़ा हमला

मैंने हिंदुत्व की विचारधारा का त्याग नहीं किया है, लेकिन बीजेपी के हिंदुत्व का सड़ा हुआ रूप मुझे मंजूर नहीं है… ये कहना है शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे का. बुधवार को महाराष्ट्र के नासिक में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वो मरते दम तक हिंदुत्व नहीं छोड़ेंगे. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.

कार्यक्रम में उद्धव ने कहा कि उन्होंने हिंदुत्व की विचारधारा का त्याग नहीं किया है, लेकिन उनकी पूर्व सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का हिंदुत्व का सड़ा हुआ संस्करण उन्हें स्वीकार्य नहीं है. इस दौरान उन्होंने यह भी मांग की कि राज्य की बीजेपी-नीत सरकार को मुंबई में राजभवन परिसर को छत्रपति शिवाजी महाराज के स्मारक में बदल देना चाहिए और राज्यपाल आवास किसी दूसरी जगह पर स्थानांतरित कर देना चाहिए.

।मैंने सभी के साथ समान व्यवहार किया…’

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजपी ने लोगों के बीच झूठी कहानी फैलाई कि शिवसेना ने हिंदुत्व को त्याग दिया है. ठाकरे ने कहा कि मुसलमानों ने उनकी पार्टी शिवसेना (यूबीटी) का समर्थन सिर्फ इसलिए किया, क्योंकि मुख्यमंत्री के तौर पर उन्होंने सभी के साथ समान व्यवहार किया और सभी के विकास के लिए काम किया, किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया.

‘मुंबई को लूटा जा रहा है…’

साल 2019 में बीजेपी से अलग हुए उद्धव ठाकरे ने यह भी कहा कि अविभाजित शिवसेना के बिना केंद्र और राज्य की मौजूदा सत्तारूढ़ पार्टी उस स्थिति में नहीं पहुंच पाती कि अयोध्या में राम मंदिर बन सके. उन्होंने कहा कि वो बीजेपी द्वारा हिंदुत्व के स्वरूप में की जा रही छेड़छाड़ को स्वीकार नहीं कर सकते हैं. ठाकरे ने कहा कि उन्होंने बीजेपी से रास्ता अलग किया है, लेकिन मरते दम तक वो हिंदुत्व नहीं छोड़ेंगे. इससे साथ ही उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मुंबई को लूटा जा रहा है, सब कुछ गुजरात ले जाया जा रहा है

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    टाउनशिप महिला हत्या प्रकरण में 8 माह में फैसला — सेशन कोर्ट ने आरोपी को किया दोषमुक्त

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकास का स्वर्णिम अध्याय लिखेगा बस्तर, बजट में विशेष प्रावधान – मनीष पारख

    You Missed

    2026- 2027 : वृत्त मंत्री ओपी चौधरी ने खोला पिटारा, देखिए सौगातों की पूरी सूची….

    2026- 2027 : वृत्त मंत्री ओपी चौधरी ने खोला पिटारा, देखिए सौगातों की पूरी सूची….

    छत्तीसगढ़ के बजट में 35 गुना बढ़ोतरी : 5 हजार करोड़ से 1 लाख 72 हजार करोड़ तक पहुंचा बजट, सीएम बोले ….

    छत्तीसगढ़ के बजट में 35 गुना बढ़ोतरी : 5 हजार करोड़ से 1 लाख 72 हजार करोड़ तक पहुंचा बजट, सीएम बोले ….

    GYAN, GATI के बाद अब SANKALP, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट

    GYAN, GATI के बाद अब SANKALP, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पत्नी के साथ की मंदिर में पूजा-अर्चना, कुछ ही देर में सदन में पेश करेंगे बजट

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पत्नी के साथ की मंदिर में पूजा-अर्चना, कुछ ही देर में सदन में पेश करेंगे बजट