आतंकी हमले पर भड़के सीएम साय दिवंगत दिनेश मिरानिया के पार्थिव देह को दिया कंधा ,कहा -इस अमानवीय कृत्य का बदला लेगा भारत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में दिवंगत प्रदेश के कारोबारी दिनेश मिरानिया के अंतिम संस्कार में शामिल होकर पार्थिव शरीर को कंधा दिया। उन्होंने स्वर्गीय दिनेश मिरानिया के पार्थिव देह पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से मृतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साय ने शोकाकुल परिवारजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। साय ने कहा कि स्वर्गीय मिरानिया के पावन स्मृतियों को सहेजने और चिर स्थायी बनाने लिए सरकार किसी सड़क या चौक को उनके नाम पर करने की बात कही।

साय ने कहा कि आतंकवादियों की इस कायराना हरकत ने देश की आत्मा पर चोट किया है। पूरे प्रदेश के लिए भी यह दुख और पीड़ा का क्षण है। घिनौनी आतंकवादी घटना में प्रदेश ने अपना एक बेटा खो दिया है। उन्होंने कहा कि धारा 370 हटने से जम्मू कश्मीर में शांति स्थापित हुई, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिला और घाटी के विकास को गति मिली थी। आतंकवादियों ने↑ पर्यटकों के जरिए कश्मीर और देश को अस्थिर करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि पूरा देश एकजुटता के साथ इस अमानवीय कृत्य का बदला लेगा। सारा ने कहा कि पाकिस्तान के शह पर हुई इस हमले अंजाम उसे भुगताना पड़ेगा।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, विधायक किरण देव, विधायक राजेश मूणत और नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे।

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    टाउनशिप महिला हत्या प्रकरण में 8 माह में फैसला — सेशन कोर्ट ने आरोपी को किया दोषमुक्त

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकास का स्वर्णिम अध्याय लिखेगा बस्तर, बजट में विशेष प्रावधान – मनीष पारख

    You Missed

    2026- 2027 : वृत्त मंत्री ओपी चौधरी ने खोला पिटारा, देखिए सौगातों की पूरी सूची….

    2026- 2027 : वृत्त मंत्री ओपी चौधरी ने खोला पिटारा, देखिए सौगातों की पूरी सूची….

    छत्तीसगढ़ के बजट में 35 गुना बढ़ोतरी : 5 हजार करोड़ से 1 लाख 72 हजार करोड़ तक पहुंचा बजट, सीएम बोले ….

    छत्तीसगढ़ के बजट में 35 गुना बढ़ोतरी : 5 हजार करोड़ से 1 लाख 72 हजार करोड़ तक पहुंचा बजट, सीएम बोले ….

    GYAN, GATI के बाद अब SANKALP, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट

    GYAN, GATI के बाद अब SANKALP, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पत्नी के साथ की मंदिर में पूजा-अर्चना, कुछ ही देर में सदन में पेश करेंगे बजट

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पत्नी के साथ की मंदिर में पूजा-अर्चना, कुछ ही देर में सदन में पेश करेंगे बजट