“खारुन बचाओ” पदयात्रा संपन्न, राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन

पांच दिवसीय ‘खारुन आज़ादी पदयात्रा’ का समापन हुंकार सभा और महाआरती के साथ

हितेश साहू रायपुर। भीषण गर्मी और नवतपे की तपिश के बीच छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के नेतृत्व में आयोजित पांच दिवसीय “खारुन आज़ादी पदयात्रा” विश्व पर्यावरण दिवस के दिन गुरुवार को महादेवघाट में एक विशाल हुंकार सभा और महाआरती के साथ संपन्न हुई। पदयात्रा का उद्देश्य राजधानी रायपुर की जीवनदायिनी नदी खारुन को प्रदूषण और विनाश से बचाना था।

इस जनांदोलन में सुंगेरा समेत अन्य तटीय गांवों के हजारों ग्रामीणों ने भाग लिया, जिनमें लगभग 500 महिलाएं शामिल थीं। यात्रा सरोना से आरंभ होकर डंगनिया, रायपुरा होते हुए महादेव घाट पहुंची। रास्ते में ग्राम पंचायतों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने यात्रियों के विश्राम और भोजन की व्यवस्था की।

IMG 20250605 WA0231

पदयात्रा के दौरान खारुन नदी की बदहाल स्थिति को लेकर जनजागरूकता फैलाई गई और पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदना को स्वर मिला। सभा में वक्ताओं ने कहा कि एक समय अन्नदायिनी और रोजगार देने वाली खारुन आज जलकुंभी और जहरीले पानी की शिकार हो चुकी है। नदी के पानी की दुर्गंध और विषैले स्वरूप ने लोगों को झकझोर दिया है।

सभा में क्रांति सेना के अध्यक्ष डॉ. अजय यादव सहित लता राठौर, चंद्रकांत यदु, भूषण साहू, तारण दास साहू, ललित बघेल, सोनू राठौर, ऋचा वर्मा, उषा श्रीवास जैसे प्रमुख वक्ताओं ने खारुन बचाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

IMG 20250605 WA0232

इस आंदोलन को एकमात्र राजनीतिक समर्थन जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी और उसके अध्यक्ष अमित बघेल का मिला, जिन्होंने न केवल समर्थन दिया बल्कि पूरे पाँच दिन पदयात्रा में शामिल होकर नेतृत्व भी किया।

सभा उपरांत राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन स्थानीय प्रशासन को सौंपा गया। अंत में सैकड़ों लोगों ने एक साथ खारुन दाई की महाआरती की और यह संकल्प लिया कि जब तक खारुन को पुनर्जीवित नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    मां गंगा मैया प्रांगण में शेड निर्माण का हुआ भूमिपूजन, डॉ. प्रेमा साईं महाराज रहे मुख्य अतिथि

    शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने डीपीआई को सौंपा ज्ञापन

    You Missed

    गुरु पूर्णिमा पर त्रिकालदर्शी माँ मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    गुरु पूर्णिमा पर त्रिकालदर्शी माँ मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

    *साहेब के प्रयासों से आरंग को मिली ₹128 करोड़ की सौगात, सीएम साय ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन*

    *साहेब के प्रयासों से आरंग को मिली ₹128 करोड़ की सौगात, सीएम साय ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन*

    आरंग विधानसभा को मिलेगी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात: कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने तैयारियों की समीक्षा की

    आरंग विधानसभा को मिलेगी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात: कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने तैयारियों की समीक्षा की