हॉस्पिटल में नहीं मिला कंडोम, लड़कों ने मचाया हंगामा , स्टाफ और नर्सों से की बदसलूकी

बलरामपुर जिले के सामुदायिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रघुनाथनगर में देर रात नशे में धुत तीन युवक कंडोम लेने पहुंचे। हॉस्पिटल में कंडोम नहीं मिलने पर युवकों ने अस्पताल के भीतर घुसकर उत्पात मचाया। युवकों ने मेडिकल स्टाफ को धमकाया और कंडोम खोजते हुए दवाओं को फेंक दिया। वे डिलीवरी कक्ष में भी घुस गए। नर्सों के साथ डॉक्टर से भी युवकों ने बदसलूकी की। तीनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, 17 जून 2025 की रात 10.20 बजे तीन युवक एक कार में सवार होकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रघुनाथनगर पहुंचे। तीनों नशे में धुत थे। युवकों ने पहले मेडिसिन रूम में घुसकर दवाओं के डिब्बों में खोजबीन की और दवाओं को डस्टबिन में फेंक दिया। युवकों ने अस्पताल के अलग-अलग कक्षों में घूम-घूमकर चीज़ें तलाशने लगे। एक युवक डिलीवरी कक्ष में घुसा, जहां पहले से ही एक महिला मरीज भर्ती थी।

CCTV से पहचान होने पर पकड़े गए आरोपी

मेडिकल स्टोर का ताला तोड़ने की कोशिश युवकों ने हॉस्पिटल के कर्मियों से कंडोम मांगा। जब कर्मियों ने बताया कि कंडोम मेडिकल स्टोर में है तो युवकों ने मेडिकल स्टोर का ताला तोड़ने की कोशिश की। हॉस्पिटल स्टाफ की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों ने थाना प्रभारी रघुनाथनगर को मामले की सूचना दी।

FIR दर्ज, तीनों आरोपी गिरफ्तार चिकित्सा अधिकारी डॉ. कृपाशंकर भगत ने रघुनाथनगर थाने में मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत पर पुलिस ने युवकों के खिलाफ धारा 305/62, 331(4) बीएनएस एवं छत्तीसगढ़ चिकित्सा सेवक तथा चिकित्सा सेवा संस्थान अधिनियम 2010 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया।

थाना प्रभारी दुवेन्द सिंह टेकाम ने बताया कि हॉस्पिटल के सीसीटीवी फुटेज में युवक हंगामा मचाते हुए दिखे। तीनों युवकों की पहचान कर ली गई। पुलिस ने आरोपी राहुल जायसवाल (26 वर्ष), सुशील जायसवाल (19 वर्ष) और विपुल जायसवाल (21 वर्ष) तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों युवक रमेशपुर के रहने वाले हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश करदिया गया है।

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकास का स्वर्णिम अध्याय लिखेगा बस्तर, बजट में विशेष प्रावधान – मनीष पारख

    2026- 2027 : वृत्त मंत्री ओपी चौधरी ने खोला पिटारा, देखिए सौगातों की पूरी सूची….

    You Missed

    छत्तीसगढ़ के बजट में 35 गुना बढ़ोतरी : 5 हजार करोड़ से 1 लाख 72 हजार करोड़ तक पहुंचा बजट, सीएम बोले ….

    छत्तीसगढ़ के बजट में 35 गुना बढ़ोतरी : 5 हजार करोड़ से 1 लाख 72 हजार करोड़ तक पहुंचा बजट, सीएम बोले ….

    GYAN, GATI के बाद अब SANKALP, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट

    GYAN, GATI के बाद अब SANKALP, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पत्नी के साथ की मंदिर में पूजा-अर्चना, कुछ ही देर में सदन में पेश करेंगे बजट

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पत्नी के साथ की मंदिर में पूजा-अर्चना, कुछ ही देर में सदन में पेश करेंगे बजट

    छत्तीसगढ़ का 25वां और अपना तीसरा बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री ओपी चौधरी, GYAN, GATI के बाद अब क्या होगी थीम?

    छत्तीसगढ़ का 25वां और अपना तीसरा बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री ओपी चौधरी, GYAN, GATI के बाद अब क्या होगी थीम?