रायगढ़ में शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म: आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी शादी का झांसा देकर नाबालिग को अपने घर ले गया और जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक रविवार को 16 साल की नाबालिग घर में बिना किसी को कुछ बताए कहीं चले गई। कई घंटों तक उसके घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई। रिश्तेदारी और पड़ोस में पता करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला।

अपने घर ले जाकर किया रेप

परिजन सोमवार को भी उसकी तालाश कर रहे थे कि मंगलवार को नाबालिग वापस घर पहुंची। जहां उसके परिजनों ने उससे पूछताछ किया, तो पता चला कि किरोड़ीमल नगर के वार्ड नंबर 15 में रहने वाला दीपक चौहान उसे अपने साथ ले गया था। जहां उसने उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए। परिजनों ने मामले की सूचना थाने में दी।

मोहल्ले में आने-जाने से हुई पहचान

मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए जांच शुरू की। महिला पुलिसकर्मियों ने पीड़िता का बयान लिया। उसने बताया कि दीपक चौहान के मोहल्ले में आने-जाने के कारण वह उसे जानती थी और वह कई बार शादी करने की बात कहता था, ऐसे में नाबालिग ने उसे उम्र का हवाला देकर शादी से इनकार किया था।

जान से मारने की धमकी दी

लड़की ने बताया कि रविवार को दीपक ऑटो में बैठाकर उसे अपने घर ले गया और जबरन शारीरिक संबंध बनाया। साथ ही घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसके बाद वह उसे घर के पास छोड़कर भाग गया था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच में जुटी है।

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    टाउनशिप महिला हत्या प्रकरण में 8 माह में फैसला — सेशन कोर्ट ने आरोपी को किया दोषमुक्त

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकास का स्वर्णिम अध्याय लिखेगा बस्तर, बजट में विशेष प्रावधान – मनीष पारख

    You Missed

    2026- 2027 : वृत्त मंत्री ओपी चौधरी ने खोला पिटारा, देखिए सौगातों की पूरी सूची….

    2026- 2027 : वृत्त मंत्री ओपी चौधरी ने खोला पिटारा, देखिए सौगातों की पूरी सूची….

    छत्तीसगढ़ के बजट में 35 गुना बढ़ोतरी : 5 हजार करोड़ से 1 लाख 72 हजार करोड़ तक पहुंचा बजट, सीएम बोले ….

    छत्तीसगढ़ के बजट में 35 गुना बढ़ोतरी : 5 हजार करोड़ से 1 लाख 72 हजार करोड़ तक पहुंचा बजट, सीएम बोले ….

    GYAN, GATI के बाद अब SANKALP, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट

    GYAN, GATI के बाद अब SANKALP, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पत्नी के साथ की मंदिर में पूजा-अर्चना, कुछ ही देर में सदन में पेश करेंगे बजट

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पत्नी के साथ की मंदिर में पूजा-अर्चना, कुछ ही देर में सदन में पेश करेंगे बजट