कर्ज से बचने बैंक एजेंट ने रची लूट की झूठी कहानी: 2 लाख रुपए आंगन में छिपाए, डोंगरगढ़ पुलिस ने किया पर्दाफाश..

राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में एक बैंक एजेंट ने कर्ज से बचने के लिए लूट की झूठी कहानी रची है। इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक के कलेक्शन एजेंट मयूर कुमार अडमे (26 साल) ने बैंक के दो लाख रुपए अपने घर के आंगन में काले कपड़े में बांधकर छिपा दिए थे और 20 जून को खुद बोरतलाव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा था।

उसने अपनी बाइक और अन्य सामान बोरतलाव ओवरब्रिज के नीचे छिपा दिया था। यह सब उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए किया। पुलिस ने डोंगरगढ़-बोरतलाव रोड के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। कैमरों में कहीं भी लूट की घटना नहीं दिखी। तकनीकी साक्ष्य और कॉल डिटेल की जांच से मामले का खुलासा हुआ।

नकाबपोश बदमाशों ने लूटने की झूठा कहानी बताई

मयूर ने पुलिस को बताया कि महाराष्ट्र से वसूली कर लौटते समय चेन्द्री माता मंदिर के पास नकाबपोश बदमाशों ने उससे दो लाख रुपए लूट लिए। जांच में पता चला कि मयूर ने खुद ये कहानी रची थी।

झूठी रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरी रकम, बाइक और अन्य सामान बरामद कर लिया है। आरोपी मयूर कुमार अडमे को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा है कि झूठी रिपोर्ट और रकम में हेराफेरी करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकास का स्वर्णिम अध्याय लिखेगा बस्तर, बजट में विशेष प्रावधान – मनीष पारख

    2026- 2027 : वृत्त मंत्री ओपी चौधरी ने खोला पिटारा, देखिए सौगातों की पूरी सूची….

    You Missed

    छत्तीसगढ़ के बजट में 35 गुना बढ़ोतरी : 5 हजार करोड़ से 1 लाख 72 हजार करोड़ तक पहुंचा बजट, सीएम बोले ….

    छत्तीसगढ़ के बजट में 35 गुना बढ़ोतरी : 5 हजार करोड़ से 1 लाख 72 हजार करोड़ तक पहुंचा बजट, सीएम बोले ….

    GYAN, GATI के बाद अब SANKALP, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट

    GYAN, GATI के बाद अब SANKALP, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पत्नी के साथ की मंदिर में पूजा-अर्चना, कुछ ही देर में सदन में पेश करेंगे बजट

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पत्नी के साथ की मंदिर में पूजा-अर्चना, कुछ ही देर में सदन में पेश करेंगे बजट

    छत्तीसगढ़ का 25वां और अपना तीसरा बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री ओपी चौधरी, GYAN, GATI के बाद अब क्या होगी थीम?

    छत्तीसगढ़ का 25वां और अपना तीसरा बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री ओपी चौधरी, GYAN, GATI के बाद अब क्या होगी थीम?