Jagannath Puri Rath Yatra 2025: पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भगदड़, 40 से ज्यादा श्रद्धालु बेहोश

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में एक बड़ी घटना घटी है. रथ यात्रा में भगदड़ मचने से 40 से ज्यादा श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि भगदड़ पुरी में श्री नहर (राजा का महल) के पास हुई. हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. भगदड़ मचने के बाद श्रद्धालु बेहोश होकर वहीं पर गिर पड़े. आनन-फानन में सभी को पुरी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को जगन्नाथ के ‘पहाड़ी’ समारोह के दौरान गजपति दिव्यसंघदेव के महल के पास बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए थे. प्रशासन को भीड़ को नियंत्रित करने में कड़ी मशक्कत करनी पड रही थी. इसी दौरान श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई और भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई. श्रद्धालु एकाएक भागने लगे, जिससे कुछ लोग बेहोश होकर वहीं गिर पड़े.

इस घटना में 40 से अधिक श्रद्धालु घायल हुए हैं. घायलों को पुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. CDMO सूत्रों के अनुसार, सभी घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था की गई है. मौके पर मौजूद पुलिस-प्रशासन ने स्थिति को किसी तरह से नियंत्रित किया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया.

साल 2024 में भी मची थी भगदड़

बता दें कि साल 2024 में भी पुरी में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भगदड़ मच गई थी. ऐसी खबरें आई थीं कि भारी भीड़ में दम घुटने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई थी. हादसा उस समय हुआ था, जब भगवान जगन्नाथ का रथ पुरी के ग्रैंड रोड से गुजर रहा था. पिछली बार को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने इस बार सख्त कदम उठाए थे, लेकिन इससे भी खतरा नहीं टल सका.

धक्का-मुक्की में श्रद्धालु जमीन पर गिर गए

इस बार भी ग्रैंड रोड पर लाखों लोग जमा हुए थे. मालूम हो कि उस दिन बलभद्र के रथ को खींचते समय रस्सी छूने के लिए हजारों लोग जमा हुए थे. रथ को घटनास्थल से ढाई किलोमीटर दूर गुंडिचा मंदिर की ओर खींचा जा रहा था, तभी भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे हादसा हुआ. कई लोगों के लिए दम घुटने जैसी स्थिति पैदा हो गई. धक्का-मुक्की में कई लोग जमीन पर गिर भी गए.

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा: कृषि मंत्री ने किया सोलर एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन

    जोहार छत्तीसगढ़िया पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल को मिली अंतरिम जमानत

    You Missed

    रिहायशी इलाके में घुसा जहरीला कोबरा, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, मोहल्ले में मचा हड़कंप

    रिहायशी इलाके में घुसा जहरीला कोबरा, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, मोहल्ले में मचा हड़कंप

    दरबार मोखली निवासी पूर्व सैनिक संदीप बन्छोर बने भाजपा दुर्ग जिला सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक

    दरबार मोखली निवासी पूर्व सैनिक संदीप बन्छोर बने भाजपा दुर्ग जिला सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक

    जयप्रकाश शुक्ला पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    जयप्रकाश शुक्ला पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    बोरियाखुर्द खल्लारी माता मंदिर में 2 अप्रैल को लगेगा भव्य खल्लारी मेला

    बोरियाखुर्द खल्लारी माता मंदिर में 2 अप्रैल को लगेगा भव्य खल्लारी मेला