नक्सली संगठनों को बड़ा झटका! 2 दिनों में 45 नक्सलियों ने किया सरेंडर

सुकमा जिले में पुलिस एवं सीआरपीएफ अधिकारियों के समक्ष एक करोड़ 18 लाख के 23 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। इनमें 9 महिलाएं शामिल हैं। आत्मसमर्पित 11 नक्सली पर 8- 8 लाख, 4 नक्सली पर 5-5 लाख, एक नक्सली पर 3 लाख व 7 नक्सलियों पर 1-1 लाख का इनाम है। इससे एक ही दिन पहले नारायणपुर जिले में भी शुक्रवार को 37 लाख 50 हजार रुपए के इनामी 14 पुरुष और 8 महिला समेत 22 नक्सलियों ने सरेंडर किया था।

दो दिनों के भीतर अलग अलग जिले में 45 नक्सलियों के समर्पण से नक्सल संगठन को बड़ा झटका लगा है। छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति, नियद नेल्ला नार व लगातार कैंप स्थापित होने से नक्सली दबाव में हैं। बताया जा रहा है कि यह उनके आत्मसमर्पण का एक बड़ा कारण है। नक्सल विरोधी ऑपरेशन का असर अब नक्सलियों की एरिया कमेटियों में देखने को मिल रहा है।

इसी वजह से नारायणपुर के अबूझमाड़ में लगातार नक्सलियों का आधार कमजोर होता जा रहा है। 22 नक्सलियों के समर्पण से कुतुल एरिया कमेटी को बड़ा झटका लगा है। ऐसी ही नौबत अब सुकमा में देखी जा रही है। यहां आत्मसमर्पित सभी 23 नक्सलियों ने पुलिस के दबाव की बात को स्वीकारा है।

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    टाउनशिप महिला हत्या प्रकरण में 8 माह में फैसला — सेशन कोर्ट ने आरोपी को किया दोषमुक्त

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकास का स्वर्णिम अध्याय लिखेगा बस्तर, बजट में विशेष प्रावधान – मनीष पारख

    You Missed

    2026- 2027 : वृत्त मंत्री ओपी चौधरी ने खोला पिटारा, देखिए सौगातों की पूरी सूची….

    छत्तीसगढ़ के बजट में 35 गुना बढ़ोतरी : 5 हजार करोड़ से 1 लाख 72 हजार करोड़ तक पहुंचा बजट, सीएम बोले ….

    GYAN, GATI के बाद अब SANKALP, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पत्नी के साथ की मंदिर में पूजा-अर्चना, कुछ ही देर में सदन में पेश करेंगे बजट