पहलगाम हमले की ‘कीमत’ भोपाल ने चुकाई! एशियन रोइंग चैंपियनशिप की मेजबानी छिनी, वियतनाम को मिली

पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर से पैदा हुए तनाव के नाम पर भोपाल से एशियन रोइंग चैंपियनशिप की मेजबानी छीन ली गई है। एक ऐसे समय जब प्रदेश का खेल एवं युवा कल्याण विभाग बड़ा तालाब और आसपास आयोजन की तैयारी में जुटा था, उसे प्रतियोगिता की मेजबानी जाने की सूचना मिली है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 14 से 19 अक्टूबर तक होनी थी।

22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने 26 पर्यटकों की हत्या कर दी थी। उसके जवाब में छह-सात मई की रात ऑपरेशन सिंदूर शुरू हुआ। 10 मई को सीजफायर की घोषणा हो गई। अगले दो दिनों में स्थितियां तेजी से सामान्य होने लगीं। इन्हीं स्थितियों में 16 मई को भारतीय रोइंग फेडरेशन की तत्कालीन अध्यक्ष राज्यलक्ष्मी सिंहदेव ने एशियन रोइंग फेडरेशन के महासचिव को एक पत्र लिखा।

वियतनाम को दे दी मेजबानी

इसमें कहा गया कि देश की तनावपूर्ण स्थिति की वजह से आयोजन को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है। ऐसे में भारत भोपाल में आयोजित एशियन रोइंग चैंपियनशिप-2025 की मेजबानी नहीं कर पाएगा। इसी पत्र के आधार पर एशियन रोइंग फेडरेशन ने भोपाल की मेजबानी रद कर वियतनाम को दे दी।

अब यह आयोजन 16 से 19 अक्टूबर तक हेइपोंग शहर में होगा। खेल विभाग को अब जाकर इसका पता चला है तो वहां खलबली है। विभाग इसके खिलाफ आधिकारिक आपत्ति दर्ज कराने जा रहा है।

मेजबानी छोड़ने से पहले किसी से पूछा तक नहीं

देश की प्रतिष्ठा गिराने वाले इस फैसले से पहले भारतीय रोइंग फेडरेशन ने केंद्र सरकार और अथवा राज्य सरकार से बातचीत तक नहीं की। इस संबंध में पूछे जाने पर फेडरेशन की तत्कालीन अध्यक्ष राज्यलक्ष्मी सिंहदेव ने कहा कि तैयारियों को लेकर मध्य प्रदेश के खेल विभाग ने भी उनसे संपर्क नहीं किया था। उन्हें लगा कि ऐसी स्थिति में हम आयोजन नहीं कर पाएंगे।

दूसरी अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाएं अप्रभावित

अप्रैल-मई में आइपीएल और इंडियन ग्रांडप्रिक्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन हुआ।

अगस्त में बिहार के राजगिर में एशिया कप हाकी स्पर्धा होने वाली है। इसमें पाकिस्तान और चीन की टीम भी भारत आ रही है।

सितंबर में आइसीसी महिला क्रिकेट का विश्वकप होगा।

अक्टूबर में बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर चैंपियनशिप बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन गुवाहाटी में होना है।

भारत के खिलाड़ियों को होगा नुकसान

भारत में यह चैंपियनशिप होती तो महिला व पुरुष दोनों वर्गों में भारत के 22-22 खिलाड़ी यानी कुल 44 खिलाड़ी शिरकत करते, लेकिन अब वियतनाम में होने से यह संख्या कुल 10 या 11 हो जाएगी। महिला व पुरुष वर्ग 10-10 इवेंट होना है। आयोजन के लिए बड़े तालाब के खानूगांव की तरफ तैयारियां की जा रही थी। इस आयोजन से भोपाल में अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों का रास्ता खुल जाता।

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    पत्रकार को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी पर FIR, गिरफ्तारी के बाद पत्रकारों में संतोष

    पत्रकारिता विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और अव्यवस्था को लेकर अभाविप का प्रदर्शन 2 जून को

    You Missed

    एयरपोर्ट में 30 फीट ऊंचाई से गिरकर इलेक्ट्रीशियन की मौत, क्रांति सेना के प्रदर्शन के बाद मृतक परिवार को 28 साल तक मिलेगी आर्थिक सहायता

    एयरपोर्ट में 30 फीट ऊंचाई से गिरकर इलेक्ट्रीशियन की मौत, क्रांति सेना के प्रदर्शन के बाद मृतक परिवार को 28 साल तक मिलेगी आर्थिक सहायता

    दरबार मोखली निवासी पूर्व सैनिक संदीप बन्छोर बने भाजपा दुर्ग जिला सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक

    दरबार मोखली निवासी पूर्व सैनिक संदीप बन्छोर बने भाजपा दुर्ग जिला सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक

    जयप्रकाश शुक्ला पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    जयप्रकाश शुक्ला पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    बोरियाखुर्द खल्लारी माता मंदिर में 2 अप्रैल को लगेगा भव्य खल्लारी मेला

    बोरियाखुर्द खल्लारी माता मंदिर में 2 अप्रैल को लगेगा भव्य खल्लारी मेला