साउथ सिनेमा को बड़ा झटका: डायरेक्टर पा. रंजीत की फिल्म ‘वेट्टूवम’ के सेट पर खूनी हादसा, मशहूर स्टंटमैन राजू की मौत!

Stuntman Death News: साउथ सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आ रही है. डायरेक्टर पा.रंजीत और एक्टर आर्या की अपकमिंग फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा हो गया है. सेट पर कार स्टंट करते हुए एक फेमस स्टंट आर्टिस्ट राजू (मोहनराज) की मौत हो गई है. साउथ एक्टर विशाल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए स्टंटमैन राजू के निधन की पृष्टि की है. साथ ही उनकी मौत पर दुख भी जताया है.

डायरेक्टर पा. रंजीत, नागपट्टिनम में अपनी नई फिल्म ‘वेट्टूवम’ की शूटिंग कर रहे थे. सेट पर स्टंट करते हुए एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें स्टंटमैन की जान चली गई. पहले खबर आई थी कि उन्हें हार्ट अटैक आया था. लेकिन अब सेट से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक खतरनाक स्टंट करते हुए ही बड़ा हादसा हुआ.

स्टंटमैन राजू उर्फ मोहनराज एक SUV गाड़ी चला रहे थे, जो रैंप से गुजरी और फिर पलट गई. गाड़ी सीधे नीचे गिरी और उसका आगे का हिस्सा जोर से जमीन से टकराया. वीडियो में देखा जा सकता है कि राजू को गाड़ी से निकाला जा रहा है. ये हादसा बीते दिन 13 जुलाई को हुआ. हादसे के दौरान उनकी मौत हो गई.

स्टंट आर्टिस्ट की मौत से दुखी एक्टर विशाल

स्टंट आर्टिस्ट राजू (मोहनराज) के निधन से तमिल एक्टर विशाल को गहरा दुख पहुंचा है. उन्होंने इस मुश्किल वक्त में स्टंट आर्टिस्ट के परिवार की मदद करने का वादा किया है. उन्होंने X पर पोस्ट शेयर कर कहा- इस बात पर यकीन कर पाना मुश्किल है कि हमारे बहादुर स्टंट आर्टिस्ट राजू (मोहनराज) का आर्या और रंजीत की फिल्म के लिए कार स्टंट करते हुए निधन हो गया है. मैं उन्हें कई सालों से जानता था, उन्होंने मेरी फिल्मों में कई खतरनाक स्टंट किए थे. वो एक बहादुर इंसान थे.

‘उनकी आत्मा को शांति मिले और परिवार को इस गम को सहने की ताकत मिले. मैं सिर्फ ट्वीट ही नहीं कर रहा, बल्कि उनके परिवार की हर संभव मदद करूंगा, क्योंकि मैं भी इसी फिल्म इंडस्ट्री से हूं और उन्होंने कितनी ही फिल्मों में अपना योगदान दिया है. दिल की गहराइयों से और अपना फर्ज समझते हुए, मैं उनके परिवार को सपोर्ट करूंगा.’

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    मां गंगा मैया प्रांगण में शेड निर्माण का हुआ भूमिपूजन, डॉ. प्रेमा साईं महाराज रहे मुख्य अतिथि

    शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने डीपीआई को सौंपा ज्ञापन

    You Missed

    गुरु पूर्णिमा पर त्रिकालदर्शी माँ मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    गुरु पूर्णिमा पर त्रिकालदर्शी माँ मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

    *साहेब के प्रयासों से आरंग को मिली ₹128 करोड़ की सौगात, सीएम साय ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन*

    *साहेब के प्रयासों से आरंग को मिली ₹128 करोड़ की सौगात, सीएम साय ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन*

    आरंग विधानसभा को मिलेगी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात: कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने तैयारियों की समीक्षा की

    आरंग विधानसभा को मिलेगी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात: कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने तैयारियों की समीक्षा की