दिल दहला देने वाली घटना: कोरबा में सोती हुई बच्ची को करैत सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम!

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में करैत सांप के डसने से 11 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। मृतिका की पहचान रीना कुमारी यादव पिता कम्हन यादव के रूप में हुई है। जो कि 5वीं कक्षा में पढ़ती थी। घटना हरदी बाजार थाना क्षेत्र के भाटिकुड़ा की है।

जानकारी के मुताबिक, बीती रात रीना अपनी दादी के साथ बिस्तर पर सो रही थी। अचानक वह चिल्लाते हुए उठी और रोने लगी। परिवार को लगा कि शायद किसी बरसाती कीड़े ने काट लिया है। जब लाइट जलाई गई, तो बिस्तर पर करैत सांप दिखा।

इलाज के दौरान छात्रा ने तोड़ा दम

परिजन सांप को पकड़ने की कोशिश कर ही रहे थे कि वह मिट्टी की दीवार में घुस गया। कुछ देर बाद रीना की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे फौरन जिला अस्पताल ले गए। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए चलाया जा रहा अभियान

जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर परिजनों का बयान लिया है। स्नेक कैचर अविनाश यादव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सांप के काटने पर लोग अस्पताल ले जाने की बजाय झाड़-फूंक में समय बर्बाद करते हैं।

इससे मरीज की जान जा सकती है। जिसे लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को समझाया जा रहा है कि सांप काटने पर तुरंत अस्पताल जाएं।

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    मां गंगा मैया प्रांगण में शेड निर्माण का हुआ भूमिपूजन, डॉ. प्रेमा साईं महाराज रहे मुख्य अतिथि

    शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने डीपीआई को सौंपा ज्ञापन

    You Missed

    गुरु पूर्णिमा पर त्रिकालदर्शी माँ मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    गुरु पूर्णिमा पर त्रिकालदर्शी माँ मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

    *साहेब के प्रयासों से आरंग को मिली ₹128 करोड़ की सौगात, सीएम साय ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन*

    *साहेब के प्रयासों से आरंग को मिली ₹128 करोड़ की सौगात, सीएम साय ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन*

    आरंग विधानसभा को मिलेगी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात: कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने तैयारियों की समीक्षा की

    आरंग विधानसभा को मिलेगी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात: कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने तैयारियों की समीक्षा की