पाटन नगर पंचायत को देश में दूसरी रैंक, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में स्वच्छता में रचा इतिहास

हितेश साहू रायपुर। देशभर में स्वच्छता को लेकर चल रहे प्रयासों के बीच पाटन नगर पंचायत ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। शुक्रवार को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह में पाटन नगर पंचायत को 20 हजार से कम जनसंख्या वाले शहरों में देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।

इस गरिमामयी अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कर-कमलों से पाटन नगर पंचायत के अध्यक्ष योगेश निक्की भाले और मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमन्त वर्मा ने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किया।

इस समारोह में आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू और छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

पाटन की इस सफलता पर अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने नगरवासियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह उपलब्धि पूरे नगर की मेहनत और जागरूकता का परिणाम है। हम इसे और बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

IMG 20250717 WA0135

समारोह में उपाध्यक्ष निशा योगेश सोनी, सभापति केवल देवांगन, सभापति नेहा बाबा वर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमन्त वर्मा, इंजीनियर अर्जुन निर्मल, कर्मचारी जलज पाण्डेय, टोकेश्वर, एवं सफाई कर्मी सुलोचना मण्डलेश सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे, जिन्होंने नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

स्वच्छता में पाटन की यह ऐतिहासिक छलांग न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे देश के लिए एक प्रेरणा है।

}, 1000); // 3000ms = 3 seconds

Related Posts

दरबार मोखली निवासी पूर्व सैनिक संदीप बन्छोर बने भाजपा दुर्ग जिला सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक

जयप्रकाश शुक्ला पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

You Missed

बोरियाखुर्द खल्लारी माता मंदिर में 2 अप्रैल को लगेगा भव्य खल्लारी मेला

बोरियाखुर्द खल्लारी माता मंदिर में 2 अप्रैल को लगेगा भव्य खल्लारी मेला

पाटन में होली मिलन एवं जन्मदिन समारोह का भव्य आयोजन

पाटन में होली मिलन एवं जन्मदिन समारोह का भव्य आयोजन

KTU विश्वविद्यालय के शिक्षा व शोध में हो गुणात्मक एवं गणात्मक विस्तार: कुलपति

KTU विश्वविद्यालय के शिक्षा व शोध में हो गुणात्मक एवं गणात्मक विस्तार: कुलपति

टाउनशिप महिला हत्या प्रकरण में 8 माह में फैसला — सेशन कोर्ट ने आरोपी को किया दोषमुक्त

टाउनशिप महिला हत्या प्रकरण में 8 माह में फैसला — सेशन कोर्ट ने आरोपी को किया दोषमुक्त