सरगुजा में महिला की गला काटकर हत्या, घर में अकेली सोई थी; सुबह मिला खून से लथपथ शव

सरगुजा जिले के रजपुरी में एक महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। वो बुधवार शाम अपने मायके से लौटी थी। घर पर अकेले ही सोई थी। सुबह जब बेटा घर पहुंचा तो मां की खून से लथपथ लाश मिली। अभी तक हत्यारे का कोई सुराग नहीं मिला है। घटना लखनपुर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम रजपुरी निवासी मुनेश्वरी राजवाड़े उर्फ आशा राजवाड़े (45 अपने छोटे बेटे गोलू राजवाड़े (18 ) के साथ अपने मायके ग्राम पुहपुटरा गई थी। बुधवार को वह अपने घर रजपुरी लौट आई थी, जबकि बेटा नानी के घर ही रुक गया था। वह रात को घर में अकेली सोई थी।

सुबह लौटा बेटा तो खून से लथपथ मिला शव

मुनेश्वरी राजवाड़े का बेटा गोलू राजवाड़े गुरुवार सुबह करीब 11 बजे वापस घर पहुंचा। उसे घर का दरवाजा बाहर से बंद मिला। जब दरवाजा खोलकर वो अंदर पहुंचा तो उसकी मां के बिस्तर में कंबल ढंका हुआ था। जब गोलू ने कंबल उठाया तो मुनेश्वरी का खून से लथपथ शव पड़ा था।

इसकी सूचना गांव वालों के साथ लखनपुर पुलिस को दी गई। सूचना पर लखनपुर से एसआई दिलीप दुबे के साथ पुलिस टीम और फोरेंसिक एक्सपर्ट प्रभात भगत मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड की टीम ने भी मौके पर पहुंच जांच की।

सोते समय हत्या किए जाने की आशंका

मुनेश्वरी का शव बिस्तर पर पड़ा था। पास ही दीवाल पर खून के छींटे भी मिले हैं। उसके गले पर धारदार हथियार से तीन से चार वार किया गया है। उसकी मौत के बाद शव को कंबल से ढंक दिया गया।

पुलिस जांच में पता चला कि मुनेश्वरी राजवाड़े का पति श्याम राजवाड़े ने काफी सालों पहले उसे छोड़ दिया था। वह घर में अपने छोटे बेटे गोलू राजवाड़े के साथ रहती थी। मुनेश्वरी का बड़ा बेटा पास के गांव में घर-जमाई के रूप में रह रहा है।

डॉग स्क्वायड भी भटका

घटनास्थल से डॉग स्क्वायड का डॉग निकला तो वह एक बार सड़क तक जाकर भटक गया। दूसरी बार वह एक बंद परिसर के दरवाजे के पास तक गया। पुलिसकर्मी बंद परिसर का आहाता फांदकर अंदर पहुंचे, लेकिन अंदर भी कुछ नहीं मिला।

ग्रामीणों ने बताया कि, रात 8 बजे तक उन्होंने मुनेश्वरी को देखा था, इसके बाद उसे ग्रामीणों ने नहीं देखा। उसका घर गांव में अलग है और आसपास कोई घर भी नहीं है। सुबह ग्रामीणों ने मुनेश्वरी को नहीं देखा था। आशंका है कि मुनेश्वरी राजवाड़े की हत्या रात में की गई है।

लखनपुर पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से डॉ. प्रेमासाई महाराज ने की मुलाकात, सुशासन मॉडल और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की जमकर की प्रशंसा

    पत्रकार को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी पर FIR, गिरफ्तारी के बाद पत्रकारों में संतोष

    You Missed

    पत्रकारिता विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और अव्यवस्था को लेकर अभाविप का प्रदर्शन 2 जून को

    पत्रकारिता विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और अव्यवस्था को लेकर अभाविप का प्रदर्शन 2 जून को

    एयरपोर्ट में 30 फीट ऊंचाई से गिरकर इलेक्ट्रीशियन की मौत, क्रांति सेना के प्रदर्शन के बाद मृतक परिवार को 28 साल तक मिलेगी आर्थिक सहायता

    एयरपोर्ट में 30 फीट ऊंचाई से गिरकर इलेक्ट्रीशियन की मौत, क्रांति सेना के प्रदर्शन के बाद मृतक परिवार को 28 साल तक मिलेगी आर्थिक सहायता

    दरबार मोखली निवासी पूर्व सैनिक संदीप बन्छोर बने भाजपा दुर्ग जिला सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक

    दरबार मोखली निवासी पूर्व सैनिक संदीप बन्छोर बने भाजपा दुर्ग जिला सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक

    जयप्रकाश शुक्ला पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    जयप्रकाश शुक्ला पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त