वरमाल के बाद मंडप पर बैठा था दूल्हा, तभी मचा शोर- दुल्हन तो भाग गई; बारात ने फिर…

उत्तर प्रदेश के कानपुर में शादी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां मंडप में आने से पहले दुल्हन फरार हो गई. जब इसकी जानकारी दुल्हन के परिजनों को हुई तो वह और उनके रिश्तेदार भी धीरे-धीरे वहां से खिसक गए. शादी कराने वाला बिचौलिया भी गायब हो गया. दूल्हे पक्ष ने जो जेवर दुल्हन के लिए लेकर आए भी उसके परिजन ले गए. दूल्हे ने इसकी शिकायत पुलिस से की. इधर, बारात बिन दुल्हन वापस लौट गई.

घटना कानपुर के पनकी कला गांव की है, जहां द्वारचार और चढ़ावा की रस्म के समय शादी के सभी काम बड़े ही विधि-विधान से हुए. उस समय तक दूल्हे को नहीं अंदाजा था कि वह बारात जरूर लेकर आया है, लेकिन उसको यहां से बिना दुल्हन खाली हाथ लौटना पड़ेगा.

फेरे की रस्मों के लिए नहीं आई दुल्हन

जानकारी के अनुसार, शिवली के केसरी सेवाड़ा गांव के रहने वाले वीरू तमिलनाडु में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है. उसकी शादी पनकी कला निवासी युवती से तय हुई थी. बीते बुधवार वीरू बारात लेकर दुल्हन पक्ष के घर पहुंचा. शादी की सभी रस्म में अच्छे से चल रही थी. लेकिन, देर रात मंडप में फेरे की रस्मों के लिए दुल्हन नहीं आई. जब वीरू के पिता राकेश ने लड़की के माता-पिता से दुल्हन को काफी देर हो जाने पर लेकर आने को बोला तो उन्होंने बताया कि लड़की अपने भाई के साथ कहीं गई है, अभी आ जाएगी.

परिजन और बिचौलिया हुए गायब

इसके बाद लड़की के माता-पिता अपनी लड़की को ढूंढने निकले. जब वह नहीं मिली तो वह भी मौके से गायब हो गए. सुबह हो जाने तक दुल्हन का कोई अता पता नहीं लगा. इसके बाद लड़की पक्ष के रिश्तेदार भी एक एक करके गायब हो गए. मामले में जब लड़के वाले ने बिचौली से शादी का जेवर और खर्च हुए पैसे की वापसी की बात करी तो वह भी उन्हें लड़की वालों से बात करने की बात का हवाला देकर मौके से रफूचक्कर हो गया. इसके बाद बिना दुल्हन बारात और दूल्हा घर वापस लौट गए.

पुलिस कर रही तलाश

दूल्हा पक्ष ने पनकी थाने में पूरी घटना की तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई. इस मामले में थाना अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने बताया कि बारात लेकर आए दूल्हे के पिता राकेश ने उसकी मां और शादी तय कराने वाले बिचवानी के खिलाफ तहरीर दी है. मामले में लड़की और उसके परिजनों की तलाश की जा रही है. आरोपियों के गिरफ्त में आने के बाद अग्रिम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    पत्रकार को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी पर FIR, गिरफ्तारी के बाद पत्रकारों में संतोष

    पत्रकारिता विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और अव्यवस्था को लेकर अभाविप का प्रदर्शन 2 जून को

    You Missed

    एयरपोर्ट में 30 फीट ऊंचाई से गिरकर इलेक्ट्रीशियन की मौत, क्रांति सेना के प्रदर्शन के बाद मृतक परिवार को 28 साल तक मिलेगी आर्थिक सहायता

    एयरपोर्ट में 30 फीट ऊंचाई से गिरकर इलेक्ट्रीशियन की मौत, क्रांति सेना के प्रदर्शन के बाद मृतक परिवार को 28 साल तक मिलेगी आर्थिक सहायता

    दरबार मोखली निवासी पूर्व सैनिक संदीप बन्छोर बने भाजपा दुर्ग जिला सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक

    दरबार मोखली निवासी पूर्व सैनिक संदीप बन्छोर बने भाजपा दुर्ग जिला सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक

    जयप्रकाश शुक्ला पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    जयप्रकाश शुक्ला पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    बोरियाखुर्द खल्लारी माता मंदिर में 2 अप्रैल को लगेगा भव्य खल्लारी मेला

    बोरियाखुर्द खल्लारी माता मंदिर में 2 अप्रैल को लगेगा भव्य खल्लारी मेला