सावधान! उत्तराखंड में घूम रहे थे ‘बहरूपिए साधु’, पुलिस ने चला ‘ऑपरेशन कालनेमि’, अब तक 127 गिरफ्तार

उत्तराखंड में सावन के पवित्र महीने के दौरान चल रही कांवड़ यात्रा के बीच राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए ऑपरेशन कालनेमि की शुरुआत की है. इस विशेष अभियान का मकसद उन लोगों की पहचान करना है और उनपर कार्रवाई करना है जो साधु-संतों का भेष धारण कर आम जनता को गुमराह कर रहे हैं. कांवड़ यात्रा के दौरान फर्जी संतो पर एक्शन लेते हुए उत्तराखंड पुलिस ने 127 लोगों को देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों से गिरफ्तार किया है. ये सभी संतो का रूप बदलकर लोगों को ठग रहे थे.

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा, ” देहरादून जिले में लगभग 61 फर्जी संतों को पिछले दो दिनों में गिरफ्तार किया गया है. जिसमें ऋषिकेश से 17 लोगों की गिरफ्तारी हुई हैं. पुलिस ने एक बांग्लादेशी नागरिक को भी गिरफ्तार किया है, जिसका नाम रकम बताया जा रहा है, जो कि साधु का भेष रखकर रह रहा था.” पुलिस के मुताबिक यह व्यक्ति करीब सात महीने पहले ही देहरादून आया था और ये बांग्लादेश में ढाका के पास तंगेल जिले का रहने वाला है.

फर्जी संतों पर कड़ी कार्रवाई

देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अजय सिंह ने जानकारी दी कि शनिवार को जिले के अलग-अलग इलाकों से 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जबकि, इससे एक दिन पहले, यानी शुक्रवार को, 38 संदिग्ध फर्जी साधुओं को हिरासत में लिया गया था.

उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने जानकारी दी कि जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से कुल 66 ऐसे संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है, जो खुद को साधु बता रहे थे, लेकिन उनकी गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं हैं.

उत्तराखंड में घुसपैठ कर रहे फर्जी नेटवर्क को उजागर करना और यात्रियों को किसी भी तरह की धोखाधड़ी से सुरक्षित रखने के लिए पुष्कर सिंह धामी सरकार ने ‘ऑपरेशन कालनेमि’ शुरू किया है.

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका ने किया KTU परिसर का प्रवास, AI एवं मीडिया रिसर्च सेंटर और सावित्री बाई फुले कन्या छात्रावास का किया शुभारंभ

    सर्व सेवा फाउंडेशन की पहल: बच्चों ने गतिविधियों के माध्यम से समझा पोषण का महत्व

    You Missed

    मां गंगा मैया प्रांगण में शेड निर्माण का हुआ भूमिपूजन, डॉ. प्रेमा साईं महाराज रहे मुख्य अतिथि

    मां गंगा मैया प्रांगण में शेड निर्माण का हुआ भूमिपूजन, डॉ. प्रेमा साईं महाराज रहे मुख्य अतिथि

    शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने डीपीआई को सौंपा ज्ञापन

    शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने डीपीआई को सौंपा ज्ञापन

    गुरु पूर्णिमा पर त्रिकालदर्शी माँ मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    गुरु पूर्णिमा पर त्रिकालदर्शी माँ मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित