भिलाई पुलिस का ‘ऑपरेशन विश्वास’: 23 किलो गांजा के साथ 4 गिरफ्तार, UP से सप्लाई का खुलासा!

दुर्ग जिले में ढाई लाख का अवैध गांजा पकड़ाया है। 24 जुलाई को भिलाई के सेक्टर 6 आयकर भवन के पास 2 युवक गांजा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे। तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने 2 अलग-अलग कार्रवाई में 23 किलो गांजा पकड़ा है।

मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी उत्तरप्रदेश से यहां गांजा बेचने आए थे। 2 अलग-अलग प्रकरणों में कार्रवाई की गई है। दूसरे मामले में भी 2 आरोपी भिलाई से पकड़ाए है। चारों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है।

पहले मामले में यूपी के 2 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि 24 जुलाई को पुलिस सूचना मिली थी कि दुर्ग रायपुर नेशनल हाईवे के किनारे भिलाई में दो युवक अवैध रूप से गांजा बेच रहे हैं।

सूचना पर छापे मार कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से चार पैकेट में 2 लाख 12 हजार कीमत की 21.393 KG गांजा के साथ एक हजार रुपए नगद बरामद किया गया है।

ये 4 आरोपी शामिल

कैफ अब्बासी (23 साल) उत्तरप्रदेश के मेरठ का रहने वाला

उस्मान कुरैशी (22 साल) उत्तरप्रदेश के बागपत निवासी

जगदीश भारती (26 साल) भिलाई, छत्तीसगढ़

अंकित सूर्यवंशी (31 साल) भिलाई छत्तीसगढ़

दूसरे मामले में भी 2 पकड़ाए

पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत भिलाई के 2 और आरोपियों को पकड़ा है। उनके कब्जे से 30 हजार मूल्य का 1.363 किलोग्राम गांजा मिला है।

दोनों ही प्रकरणों में आरोपियों के पास गांजा बेचने का कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए जाने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    मां गंगा मैया प्रांगण में शेड निर्माण का हुआ भूमिपूजन, डॉ. प्रेमा साईं महाराज रहे मुख्य अतिथि

    शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने डीपीआई को सौंपा ज्ञापन

    You Missed

    गुरु पूर्णिमा पर त्रिकालदर्शी माँ मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    गुरु पूर्णिमा पर त्रिकालदर्शी माँ मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

    *साहेब के प्रयासों से आरंग को मिली ₹128 करोड़ की सौगात, सीएम साय ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन*

    *साहेब के प्रयासों से आरंग को मिली ₹128 करोड़ की सौगात, सीएम साय ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन*

    आरंग विधानसभा को मिलेगी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात: कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने तैयारियों की समीक्षा की

    आरंग विधानसभा को मिलेगी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात: कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने तैयारियों की समीक्षा की