प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से जलाया, लाश कार में छिपाई, सगे चाचा ने रेप कर 6 साल की बच्ची का किया मर्डर

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। कन्या भोज करने गई 6 साल की एक बच्ची के साथ रेप और मर्डर कर दिया गया है। मासूम बच्ची के प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागने, इलेक्ट्रिक शॉक देने जैसी बातें भी सामने आई हैं। आरोपी ने बच्ची की लाश को कार की डिग्गी में छिपाया था। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी बच्ची का सगा चाचा है।

मामले का खुलासा करते हुए एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि 5 लोगों को संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए पकड़ा गया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट समेत कई जांच में ये पाया गया कि, बच्ची के सगे चाचा ने ही वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

क्या है मामला

मोहन नगर थाने में में रविवार को एक मासूम बच्ची के लापता होनी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि बच्ची रविवार सुबह 9 बजे अपनी दादी के घर कन्या भोज के लिए गई थी। इसके बाद से वह घर नहीं लौटी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। शाम 7.30 बजे सूचना मिली की बच्ची की लाश एक कार में है। परिजन मौके पर पहुंचे और लाश को डिक्की से बाहर निकाला। इस दौरान बच्ची खून से लहूलुहान मिली। उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान थे, चमड़ी उधड़ी हुई थी। परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घर में वारदात को दिया था अंजाम

जानकारी देते हुए एएसपी ने बताया कि आरोपी ने अपने घर में ही वारदात को अंजाम दिया है। बच्ची की दादी-बुआ पूजा के लिए गई हुई थी इसी दौरान उसने रेप किया और फिर बच्ची की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी चाचा ने बच्ची की लाश को घर के सामने रखी कार में छिपा दिया। बताया गया कि वह कार हमेशा वहीं खड़ी रहती थी और उस कार का एक दरवाजा लॉक नहीं होता था। जिसके बाद उसने बच्ची का शव वहां छिपा दिया।

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    संविधान सदन में छत्तीसगढ़ की गूंज : उत्तर बस्तर कांकेर के युवा ने बाबासाहेब पर दिया शानदार भाषण, मंत्रमुग्ध हुए लोकसभा अध्यक्ष 

    स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा: कृषि मंत्री ने किया सोलर एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन

    You Missed

    जोहार छत्तीसगढ़िया पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल को मिली अंतरिम जमानत

    जोहार छत्तीसगढ़िया पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल को मिली अंतरिम जमानत

    रिहायशी इलाके में घुसा जहरीला कोबरा, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, मोहल्ले में मचा हड़कंप

    रिहायशी इलाके में घुसा जहरीला कोबरा, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, मोहल्ले में मचा हड़कंप

    दरबार मोखली निवासी पूर्व सैनिक संदीप बन्छोर बने भाजपा दुर्ग जिला सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक

    दरबार मोखली निवासी पूर्व सैनिक संदीप बन्छोर बने भाजपा दुर्ग जिला सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक

    जयप्रकाश शुक्ला पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    जयप्रकाश शुक्ला पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त