मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रालय में मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू, सीएस अमिताभ जैन को दी जाएगी विदाई, नए मुख्य सचिव को होगा ऐलान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद (CG Cabinet Meeting) की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन को विदाई दी जाएगी। इसके बाद नए सीएस का ऐलान भी कर दिया जाएगा। मुख्य सचिव की दौड़ में दो नाम सबसे ऊपर हैं। रेस में सबसे आगे सुब्रत साहू हैं। वहीं मनोज पिंगुआ के नाम की भी चर्चा है। इसका ऐलान जल्द हो सकता है। बता दें कि आज अमिताभ जैन रिटायर हो रहे हैं। इससे ठीक एक दिन पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल से अचानक मुलाकात की। राजनीतिक और प्रशासनिक कारणों से इस मुलाकात को देखा जा रहा है। नए मंत्रियों (CG Cabinet Meeting) को भी कैबिनेट में शामिल करने पर विचार चल रहा है। वहीं सूत्रों की मानें तो दो दिन पहले आईएएस मनोज पिंगुआ दिल्ली पहुंचे थे। यहां कई वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की थी। साथ ही कुछ वरिष्ठ मंत्रियों से भी मिलने की बात सामने आ रही है। ऐसे में वे भी छत्तीसगढ़ के 13वां सीएस बनने के प्रबल दावेदार हैं। जानिए दोनों के बारे में सुब्रत साहू छत्तीसगढ़ कैडर के 1992 बैच के आईएएस है। वे मूलत: ओडिशा के रहने वाले हैं। एक सर्वे ने सुब्रत साहू को देश के 50 प्रभावशाली आईएएस में शामिल किया था। वर्तमान में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण रामलला तीर्थ दर्शन योजना में महत्वपूर्ण भागीदारी निभा रहे हैं। वो इस वक्त धार्मिक न्यास व धर्मस्व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव हैं। पिंगुआ के नाम की भी चर्चा प्रदेश के 1994 बैच के सीनियर IAS अफसरों में से एक मनोज पिंगुआ के नाम की भी चर्चा है। मनोज पिंगुआ वर्तमान में छत्तीसगढ़ आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। मनोज पिंगुआ लंबे समय से गृह और जेल विभाग के प्रमुख सचिव रहें। वे व्यावसायिक परीक्षा मंडल और माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष भी रहे हैं। मनोज पिंगुआ विभिन्न जिलों में कलेक्टर रहे। जांजगीर-चांपा, धमतरी और सरगुजा कलेक्टर भी रहें। 2014 में मनोज पिंगुआ केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए थे।
  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका ने किया KTU परिसर का प्रवास, AI एवं मीडिया रिसर्च सेंटर और सावित्री बाई फुले कन्या छात्रावास का किया शुभारंभ

    सर्व सेवा फाउंडेशन की पहल: बच्चों ने गतिविधियों के माध्यम से समझा पोषण का महत्व

    You Missed

    मां गंगा मैया प्रांगण में शेड निर्माण का हुआ भूमिपूजन, डॉ. प्रेमा साईं महाराज रहे मुख्य अतिथि

    मां गंगा मैया प्रांगण में शेड निर्माण का हुआ भूमिपूजन, डॉ. प्रेमा साईं महाराज रहे मुख्य अतिथि

    शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने डीपीआई को सौंपा ज्ञापन

    शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने डीपीआई को सौंपा ज्ञापन

    गुरु पूर्णिमा पर त्रिकालदर्शी माँ मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    गुरु पूर्णिमा पर त्रिकालदर्शी माँ मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित