ED की कार्रवाई के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस:कोंडागांव में जलाया पुतला; मरकाम बोले- नेताओं को डराने के लिए एजेंसियों का दुरुपयोग

कोंडागांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईडी की कार्रवाई और बिजली दरों में वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली निकाली। जिसमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम भी शामिल हुए।

कांग्रेस ने दहीकोंगा स्थित बिजली कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने भाजपा और ईडी के विरोध में नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने ईडी का पुतला दहन भी किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि ईडी की कार्रवाई राजनीतिक प्रतिशोध है।

कांग्रेस नेताओं को डराने के लिए ईडी का दुरुपयोग

प्रदर्शनकारियों ने बिजली बिलों में अनावश्यक बढ़ोतरी का विरोध किया। उन्होंने कई क्षेत्रों में नियमित बिजली कटौती का मुद्दा भी उठाया। मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस नेताओं को डराने के लिए ईडी का दुरुपयोग कर रही है

ED की कार्रवाई नहीं रुकने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

प्रदर्शन में कोंडागांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने बिजली दरों में कटौती नहीं की और ईडी की कार्रवाई नहीं रोकी, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

चैतन्य बघेल पर हैं ये आरोप

बता दें कि भिलाई से ED की टीम ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को गिरफ्तार कर लिया है। चैतन्य पर शराब घोटाले में बड़ा हिस्सा लेने, कोल लेवी मामले में संलिप्ता, महादेव ऐप मामले में संलिप्ता, पैसों को हलावा के जरिए से मनी लॉन्ड्रिंग कराने का आरोप है।

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका ने किया KTU परिसर का प्रवास, AI एवं मीडिया रिसर्च सेंटर और सावित्री बाई फुले कन्या छात्रावास का किया शुभारंभ

    सर्व सेवा फाउंडेशन की पहल: बच्चों ने गतिविधियों के माध्यम से समझा पोषण का महत्व

    You Missed

    मां गंगा मैया प्रांगण में शेड निर्माण का हुआ भूमिपूजन, डॉ. प्रेमा साईं महाराज रहे मुख्य अतिथि

    मां गंगा मैया प्रांगण में शेड निर्माण का हुआ भूमिपूजन, डॉ. प्रेमा साईं महाराज रहे मुख्य अतिथि

    शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने डीपीआई को सौंपा ज्ञापन

    शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने डीपीआई को सौंपा ज्ञापन

    गुरु पूर्णिमा पर त्रिकालदर्शी माँ मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    गुरु पूर्णिमा पर त्रिकालदर्शी माँ मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित