भूपेश बघेल के घर ED की दबिश, कांग्रेस का हल्लाबोल: वड़िंग ने कहा- विपक्ष की आवाज़ दबा रही सरकार

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल के घर पर ईडी की रेड हुई है। इसका असर अब पंजाब तक भी दिख रहा है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग और दूसरे नेताओं ने इसका विरोध किया है।

उनका कहना है कि सरकार विपक्षी नेताओं को तंग करने की सारी हदें पार कर रही है। वहीं, भूपेश बघेल ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा है कि ये जो तोहफे उन्होंने दिए हैं, उन्हें जिंदगी भर याद रखेंगे।

IMG 20250718 WA0000

ED छापों की गिनती भूली

अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट डालकर लिखा है कि यह आश्चर्यजनक है कि जिस तरह से ईडी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री के आवासों और अन्य परिसरों पर छापेमारी को एक लगातार अभ्यास बना लिया है। ईडी को बघेल साहब के खिलाफ की गई छापों की गिनती भूल गई होगी। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि इसे कुछ भी नहीं मिला है और इसे कुछ भी नहीं मिलेगा, क्योंकि कुछ भी नहीं हुआ।

जन्मदिन पर भेजे तोहफे ताउम्र याद रहेंगे- बघेल

भूपेश बघेल ने ईडी की रेड के बारे में खुद सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर पोस्ट डालकर जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि जन्मदिन का जैसा तोहफा मोदी और शाह जी देते हैं वैसा दुनिया के किसी लोकतंत्र में और कोई नहीं दे सकता।

मेरे जन्मदिन पर दोनों परम आदरणीय नेताओं ने मेरे सलाहकार और दो ओएसडी के घरों पर ईडी भेजी थी और अब मेरे बेटे चैतन्य के जन्मदिन पर मेरे घर पर ईडी की टीम छापामारी कर रही है। इन तोहफों का धन्यवाद। ताउम्र याद रहेगा।

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    मां गंगा मैया प्रांगण में शेड निर्माण का हुआ भूमिपूजन, डॉ. प्रेमा साईं महाराज रहे मुख्य अतिथि

    शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने डीपीआई को सौंपा ज्ञापन

    You Missed

    गुरु पूर्णिमा पर त्रिकालदर्शी माँ मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    गुरु पूर्णिमा पर त्रिकालदर्शी माँ मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

    *साहेब के प्रयासों से आरंग को मिली ₹128 करोड़ की सौगात, सीएम साय ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन*

    *साहेब के प्रयासों से आरंग को मिली ₹128 करोड़ की सौगात, सीएम साय ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन*

    आरंग विधानसभा को मिलेगी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात: कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने तैयारियों की समीक्षा की

    आरंग विधानसभा को मिलेगी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात: कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने तैयारियों की समीक्षा की