महिला यात्री से अशोभनीय हरकत: ऑटो ड्राइवर ने अंधेरे में गाड़ी रोककर किया अश्लील इशारा…

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक महिला को ऑनलाइन कैब बुक करना महंगा पड़ गया।. महिला ने बैरागढ़ से भोपाल शहर जाने के लिए ओला ऑटो बुक किया था. तभी ऑटो ड्राइवर महिला को सुनसान जगह में ले गया और बाथरूम जाने को बोलकर ऑटो से उतर गया. वहीं महिला को प्राइवेट पार्ट दिखाकर अश्लील हरकतें करने लगा. इसके बाद महिला घबरा गई और पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने महिला की शिकायत पर ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल, ऑटो चालक ने सुनसान जगह पर अपना ऑटो रोका और बाथरूम करके आने का बहाना बनाकर ऑटो से नीचे उतर गया. जब थोड़ी देर बाद ऑटो चालक नहीं आया तो महिला ने उसे आवाज दी. वहीं ऑटो चालक महिला को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाने लगा. महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी ऑटो चालक को पकड़ लिया है और उसे अपने साथ थाने ले गई. आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है.

महिला को दिखाया प्राइवेट पार्ट

महिला ने बैरागढ़ थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की. महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी ऑटो चालक सुनसान जगह पर ऑटो रोककर प्राइवेट पार्ट दिखने लगा. मुझे आरोपी के इरादे सही नहीं लगे. ऑटो चालक की हरकतों से मैं घबरा गई. मैं ऑटो से नीचे उतर गई और लिफ्ट लेकर घर पहुंची. घर पर परिजनों को घटनाक्रम बताया और थाने में शिकायत की.

आरोपी ऑटो चालक अरेस्ट

पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है. महिला का आरोप है कि सुनसान और अंधेरी जगह लेकर जाकर आरोपी महिला के साथ अश्लील हरकतें करने की कोशिश कर रहा था. गाड़ी रोककर आरोपी ऑटो चालक महिला को अपना प्राइवेट पार्ट दिखा रहा था. महिला ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. आरोपी की पहचान कर ली गई है, वो ऑटो चलाता है और उसका नाम आमिर है जो ऐशबाग क्षेत्र का रहने वाला है.

  • }, 1000); // 3000ms = 3 seconds

    Related Posts

    मां गंगा मैया प्रांगण में शेड निर्माण का हुआ भूमिपूजन, डॉ. प्रेमा साईं महाराज रहे मुख्य अतिथि

    शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने डीपीआई को सौंपा ज्ञापन

    You Missed

    गुरु पूर्णिमा पर त्रिकालदर्शी माँ मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    गुरु पूर्णिमा पर त्रिकालदर्शी माँ मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा आस्था का महासागर, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

    *साहेब के प्रयासों से आरंग को मिली ₹128 करोड़ की सौगात, सीएम साय ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन*

    *साहेब के प्रयासों से आरंग को मिली ₹128 करोड़ की सौगात, सीएम साय ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन*

    आरंग विधानसभा को मिलेगी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात: कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने तैयारियों की समीक्षा की

    आरंग विधानसभा को मिलेगी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात: कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने तैयारियों की समीक्षा की